{"_id":"5e8ee0d28ebc3e72b96fcdac","slug":"lockdown-update-shopkeepers-did-not-start-home-delivery-service-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: कर्मचारी नहीं आ रहे...पुलिस का भी डर, कैसे करें होम डिलीवरी, दुकानदार दे रहे ये तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: कर्मचारी नहीं आ रहे...पुलिस का भी डर, कैसे करें होम डिलीवरी, दुकानदार दे रहे ये तर्क
Thu, 09 Apr 2020 02:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
दुकान के बाहर ग्राहकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में प्रशासन ने होम डिलीवरी के लिए गली-मोहल्लों के भी हेल्पलाइन नंबर तो जारी कर दिए हैं लेकिन दुकानदार इस सेवा को शुरू नहीं कर रहे। उनके पास अपने-अपने तर्क हैं। कोई कह रहा है कि कर्मचारी कम हैं। किसी का कहना है कि पुलिस सख्ती कर रही है, कर्मचारी को ग्राहक के घर कैसे भेजें।
होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं
नाई की मंडी के परचून विक्रेता मुकेश धाकड़ ने बताया कि लोगों को दूरी बनाकर सामान देते हैं। भीड़ नहीं लगे इसलिए पहले ही आर्डर लेकर माल पैक करा देते हैं, ताकि लोग जमा नहीं हों। कर्मचारी कम हैं, इसलिए होम डिलीवरी की कोई व्यवस्था नहीं है।
पुलिस ने डंडे मारे तो बंद की व्यवस्था
जयपुर हाउस निवासी राजपाल ने कहा कि लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में हमने होम डिलीवरी की, लेकिन बाद में पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। डंडे तक मारने शुरू कर दिए तो बंद कर दिया।

10 रुपये के सामान के ऑर्डर भी आ रहे थे
शिवाजी नगर स्थित ईजीडे कर्मचारी आसिफ ने कहा कि लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में 10 रुपये तक के सामान की डिलीवरी की थी, लेकिन ये संख्या इतनी अधिक थी कि व्यवस्थित नहीं हो पा रहा था। इसलिये 500 रुपये का न्यूनतम आर्डर ही लेना शुरू कर दिया।
पास मिल जाएं तो शुरू करें होम डिलीवरी
बेलनगंज के अजय अग्रवाल ने कहा कि जब से लॉकडाउन हुआ है। पुराने ग्राहक व्हाट्स एप पर सामान की लिस्ट भेज देते हैं। वह माल पैक करके मोबाइल से जानकारी देते हैं और ग्राहक माल लेकर चला जाता है। अगर कर्मचारियों को पास मिल जाए तो दो किलोमीटर के क्षेत्र में डोर टू डोर सप्लाई भी कर सकते हैं।