फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown Update No Relaxation In Agra

Lockdown: आगरा में तीन मई तक कोई छूट नहीं, जरूरी सामान की होम डिलीवरी होगी

Sat, 25 Apr 2020 04:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Update No Relaxation In Agra
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश में लागू लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कुछ रियायत देते हुए दुकानों को खोलने की इजाजत दी, लेकिन ताजनगरी में यह आदेश प्रभावी नहीं है। यहां कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तीन मई तक किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा में कोई नई छूट नहीं दी गई है। लॉकडाउन जिस तरह चल रहा है, तीन मई तक वैसे ही चलेगा। दूध, सब्जी, दवाई, खाने का सामान आदि की सप्लाई पहले की तरह ही होम डिलीवरी के माध्यम से जारी रहेगी।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी को ये निर्देश इसलिए देने पड़े क्योंकि शनिवार सुबह बेलनगंज, कमलानगर, रकाबगंज, बालूगंज, छीपीटोला, राजामंडी में दुकानें खुल गई, लोगों की भीड़ लग गई। दरअसल, गृह मंत्रालय ने शर्तो के साथ दुकानों को खोलने के लिए कहा था। व्यापारियों ने सोचा कि छूट आगरा के लिए भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी सामान की होगी होम डिलीवरी

जिलाधिकारी ने कहा कि जैसे अब तक होम डिलीवरी चल रही है, वैसे ही चलेगी। दूध पैकेटबंद ही बेचा जाएगा। जगह-जगह सब्जी मंडियां खोली जा रही हैं। आगरा में संक्रमण ज्यादा है। 70 हॉटस्पॉट हैं। इसलिए लॉकडाउन का पालन अनिवार्य है। 

उन्होंने कहा कि जनता से अनुरोध है कि कृपया घरों में रहें। जो भी बाहरी चीज लें, तो अपने हाथ को सैनिटाइज जरूर करें। पिछले दो-तीन दिनों से मरीजों की संख्या में कमी आई है। अगर इसी तरह से आपका सहयोग मिलता रहा तो हम कोरोना के संक्रमण को रोकने में सफल होंगे।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज आगरा में हैं। यहां शनिवार सुबह तक संक्रमितों की संख्या 358 हो चुकी है। इनमें 31 लोग ठीक हो गए हैं। जबकि आठ मरीजों की मौत भी हो चुकी है। 1 से 25 अप्रैल तक कोई भी दिन ऐसा नहीं गया, जिस दिन संक्रमित न मिले हों। शनिवार को लगातार 25वें दिन 10 मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed