{"_id":"5e8882ad8ebc3e76a71eeb32","slug":"lockdown-update-news-sp-city-caught-black-marketing-on-shop-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: ग्राहक बनकर सामान खरीदने निकले एसपी सिटी, दुकानदार को कालाबाजारी करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: ग्राहक बनकर सामान खरीदने निकले एसपी सिटी, दुकानदार को कालाबाजारी करते पकड़ा
Sun, 05 Apr 2020 09:50 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
दुकान पर एसपी सिटी अशोक मीणा (नीली टोपी लगाए) व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में मथुरा के कुछ दुकानदार कालाबाजारी कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी ग्राहक बनकर बाजार में घूमने लगे हैं। शनिवार को ग्राहक बनकर एसपी सिटी समेत कई अधिकारियों ने दुकानों पर जाकर पड़ताल की।
एक दुकान पर निर्धारित से अधिक मूल्य पर सामान की बिक्री करते हुए दुकानदार को पकड़ लिया। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने धारा 55 के तहत उसका चालान कर दिया। दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई है।
जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों में शामिल एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह और डीओ चंदन पांडे, एसडीएम ओपी तिवारी बाइक से बाजार में खरीदारी करने निकले। सभी अधिकारी झोला हाथ में लिए ग्राहक बन थोक विक्रेताओं के यहां पहुंचे थे।

ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा था आटा
अधिकारियों ने ग्राहक बनकर आटा, दाल, चावल आदि की खरीदारी की। इस दौरान दुकानदार अधिकारियों को पहचान नहीं सके। अधिकारियों ने लगभग 60 दुकानों पर ग्राहक बनकर पड़ताल की थी। अधिकांश जगह पर रेट सही मिले।
गायत्री नगर में दीपक अग्रवाल की दुकान पर कालाबाजारी पकड़ी गई। यहां एसपी सिटी ने खुद को थोक व्यापारी बताते हुए रेट पूछा। इस पर दीपक ने 320 रुपये का 10 किलो आटा बताया। इसके बाद एसपी सिटी ने शहर में घूम रहीं सभी टीमों को बुला लिया।
डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह, बांटमाप अधिकारी अनुराग कुशवाहा, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। व्यापारी के यहां सौ बोरी आटा मिला, जिन पर एमआरपी अंकित नहीं था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने धारा 55 के तहत चालान कर दिया।

दुकानदार के पास खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का लाइसेंस नहीं मिला तथा ओवरेटिंग स्टॉकिंग का मामला भी पकड़ा गया। अधिकारियों ने विधिक कार्रवाई करते हुए थाने में तहरीर दी है। डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिसकर्मियों ने एसपी सिटी को रोका
सादा कपड़ों में बाइक पर बाजार में खरीदारी करने निकले एसपी सिटी को ही पुलिस वालों ने रोक लिया और उन्हें आगे नहीं जाने दिया। पुलिसवालों ने एसपी सिटी की बाइक ही वहां खड़ी करा ली। भेद न खुलने पाए इसलिए एसपी सिटी ने भी चुप्पी साध ली और पैदल ही आगे बढ़ गए।