फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

एसडीएम व तहसीलदार ने किया बाजारों का निरीक्षण, दिखाए कड़े तेवर

Wed, 03 Jun 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown
ूंडला तहसील में अधिवक्ताओं को मास्क लगाने की हिदायत देते तहसीलदार डा गजेन्द्रपाल सिंह - फोटो : TUNDLA
टूंडला। बुधवार को बाजार खुलने के दौरान एसडीएम व तहसीलदार द्वारा नगर के बाजारों का निरीक्षण करते हुए कड़े तेवर दिखाए। सामाजिक दूरी का पालन न करने और मास्क न पहनने पर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान नियमों की अवहलेना करने वाले कई दुकानदारों की दुकानों को 72 घंटों के लिए बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी एकता सिंह व तहसीलदार डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने बुधवार को नगर के बाजारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें सामाजिक दूरी नहीं मिली। उन्होंने दुकानदारों को सख्त लहजे में हड़काया। इसके साथ ही उन्हें बिना मास्क के जो भी मिला उसे भी जमकर लताड़ा। इसके साथ ही उन्होंने सीओ अजय चौहान एवं थाना प्रभारी को कड़े निर्देश जारी कर पालन कराने निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी श्रीचंद को लगातार शहर में नजर बनाए रखने के लिए कहा। ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज के बाहर बनी हुई दुकानें प्राप्त 7:30 बजे ही खुलने को लेकर सभी दुकानदारों को चेतावनी दी। यदि फिर भी इनके द्वारा आदेश का पालन नहीं किया गया तो दुकानें बंद करा करा दी जाएंगी तथा मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन दुकानों को कराया 72 घंटे के लिए बंद
टूंडला। तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने नगर के स्टेशन रोड स्थित बंसल हार्डवेयर स्टोर, अग्रवाल चूड़ी स्टोर चेयरमैन मार्केट, मॉडर्न गिफ्ट शॉप चेयरमैन मार्केट, गांधी क्लॉथ स्टोर कपड़ा मार्केट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको दी गई कड़ी चेतावनी
टूंडला। एसडीएम एकता सिंह ने जैन बर्तन भंडार स्टेशन रोड, फैशन प्वाइंट स्टेशन रोड, आरके ज्वेलर्स स्टेशन रोड, गुप्ता हार्डवेयर एवं गुप्ता ऑटोमोबाइल एटा रोड, सुबह जल्दी दुकानें खुलने पर ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज के बाहर बनी किराना की दुकानों आदि को कड़ी चेतावनी दी।
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed