{"_id":"5efb1ebc8ebc3ea17b710e01","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr448338896","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: हॉटस्पॉट में भी लापरवाही बरत रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: हॉटस्पॉट में भी लापरवाही बरत रहे लोग
विज्ञापन
30एमएनपी-19-हॉटस्पॉट एरिया छपट्टी में बिना मास्क लगाए घूमते लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है, फिर भी लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी लोग खुलेआम आवाजाही कर रहे हैं। शासन की गाइड लाइन का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ता जा रहा है।
मोहल्ला छपट्टी में सौ मीटर की दूरी पर एक ही परिवार में छह कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने मोहल्ले की ओर जाने वाली प्रमुख गलियां बैरियर लगाकर सील कर दी हैं। इन गलियों में आवाजाही रोकने के लिए लगाए गए बैरियरों के बाद भी लोग जागरूकता नहीं बरत रहे हैं। बंद गलियों में लोग बिना मास्क लगाए चहल कदमी कर रहे हैं। बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मी भी गलियों में लोगों की आवाजाही को नहीं रोक रहे हैं।
छपट्टी: दुकानें खोलकर कर रहे बिक्री
हॉटस्पॉट एरिया में अवाजाही पर रोक के साथ ही दुकानें खोलने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके बाद भी दुकानदार दुकानें खोलकर बिक्री कर रहे हैं। छपट्टी चौराहे की गारमेंट की एक दुकान पर दुकानदार बिना मास्क लगाए बिक्री करते और ग्राहक बिना मुंह ढके ही कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
पचौरी कंपाउंड: मुख्य गली तक बंद नहीं की
कचहरी रोड स्थित पचौरी कंपाउंड में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। कोराना संक्रमित मिलने के बाद भी प्रशासन ने युवक के घर की ओर जाने वाली मुख्य गली सील नहीं की है। गली सील नहीं किए जाने से दुकानों पर खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
गाइडलाइन नहीं मानने पर होगी कार्रवाई
हॉटस्पॉट में आवाजाही पर रोक है। हॉटस्पॉट एरिया में दुकानें भी नहीं खोली जा सकती हैं। बेवजह लोगों केे घरों से निकलने पर रोक लगाई गई है। गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों केे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रजनीकांत, एसडीएम सदर