फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

17 हजार प्रवासी श्रमिकों में से छह हजार को ही मिला काम

Mon, 15 Jun 2020 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मैनपुरी। लॉकडाउन के बाद जिले में लौटे हजारों मजदूरों को रोजगार दिलाने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। शासन और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी अब तक आधे मजदूरों को भी काम नहीं मिल सका है। इससे उनकी मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने मार्च में लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद से ही गैर जिले और प्रदेशों में काम करने वाले मजदूर अपने घर लौटना शुरू हो गए थे। 25 मार्च से लेकर अब तक जिले में 17 हजार के करीब प्रवासी मजदूर लौटे हैं। इन्हें गांवों में ही रोजगार दिलाने के लिए प्रशासन और शासन लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद भी मजदूरों की समस्याएं कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दरअसल जिले में अब तक छह हजार प्रवासी मजदूरों को ही मनरेगा योजना के तहत काम मिल सका है। इसके चलते बाकी के 11 हजार मजदूर घर पर ही बैठे हुए हैं। अगर जल्द ही इन्हें रोजगार न मिला तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन

सभी विभागों से मांगी गई है योजना
प्रशासन ने सभी मजदूरों को काम दिलाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सभी विभागों से अलग-अलग योजना मांगी गई है। सभी विभागों को आगामी छह माह में उनके विभाग से मजदूरों को मिलने वाले काम की योजना बनाकर मुख्य विकास अधिकारी को सौंपनी होगी। इससे प्रत्येक विभाग मजदूरों को काम देने में सहायता कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा से मजदूरों को काम दिलाया जा रहा है। अधिक से अधिक मजदूरों को काम मिले इसके लिए सभी विभागों से योजना मांगी गई है। जल्द ही प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने का आंकड़ा बढ़ने लगेगा। - नगेंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed