फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

बार्डर पर रही सर्तकता, मजदूरों की कराई स्क्रीनिंग

Sat, 16 May 2020 09:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
lockdown
16एमएनपी-38-किशनी में बाहर से आए मजदूर ट्रेक में भोजन करते हुए - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/ किशनी/बरनाहल/बिछवां। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शनिवार को जिले भर में पुलिस सतर्क रही। बार्डर व राजमार्गों से होकर पैदल जाने वाले मजदूरों को रोका गया। भोजन कराए जाने के साथ ही स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद मजदूरों को वाहनों के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

देश भर में लॉकडाउन के चलते मजदूर घरों की ओर पलायन कर रहे हैं। कई मजदूर इस जद्दोजहद के चलते अपनी जान भी गवां चुके हैं। प्रदेश सरकार इन घटनाओं के बाद गंभीर रुख अख्तियार कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया कि प्रशासन पैदल जा रहे मजदूरों के लिए वाहन की व्यवस्था करे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शनिवार को जिले में भी सतर्कता दिखी। बिछवां थाना क्षेत्र के जीटी रोड किनारे मामा ढाबा पर प्रशासन ने शनिवार को टेंट लगाकर प्रवासी मजदूरों को रोका। वहां भोजन व नहाने आदि की व्यवस्था की गई थी। मजदूरों से एडीएम बीराम व एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी ली। यात्रियों को रोडवेज आदि वाहनों से भेजा गया। किशनी क्षेत्र में खिदरपुर बॉर्डर पर पुलिस सख्ती से पहरा देती नजर आई। इस बीच मुंबई से भिवंडी जा रहे एक ट्रक में सवार मजदूर बार्डर पर रोके गए। मजदूरों ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट पर लोडिंग का काम करते थे। काम न होने के कारण वह वापस घर जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने सभी की स्क्रीनिंग कराई। बाइक से कन्नौज जा रहे 14 मजदूरों की भी स्क्रीनिंग कराई गई। सभी को खाने के पैकेट आदि देकर भेजा गया। कुरावली क्षेत्र में जीटी रोड पर एटा बार्डर के पास करीब 225 मजदूरों को रोका गया। जिला मुख्यालय स्थित स्क्रीनिंग सेंटर लाया गया वहां स्क्रीनिंग कराने के बाद वाहनों से रवाना किया गया। बरनाहल थाना क्षेत्र में जयपुर से कैंटर में आए मजदूरों को रोका गया। उन्होंने बताया कि कैंटर के जरिए घर पर जा रहे हैं। सिरसागंज करहल मार्ग पर दिहुली चेक पोस्ट पर पुलिस ने सभी को खाना खिलाया। बस की व्यवस्था कराने के बाद सभी को भेजा गया। मजदूर फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और सीतापुर के थे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने जाना हाल
कुसमरा। लॉकडाउन में अन्य प्रदेशों से घर आने वाले मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है। शनिवार की दोपहर नोडल अधिकारी कृषि उत्पादन विभाग के विशेष सचिव अशोक कुमार काशीराम कालोनी पहुंचे। क्वारंटीन किए गए प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर समस्या आदि को जाना। एसडीम रामसकल मौर्य ने राशन आदि उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में वाहन हुआ खराब
कुसमरा। गुजरात के सूरत से अयोध्या निवासी योगेंद्र यादव परिवार के साथ पिकअप से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। कुसमरा क्षेत्र में शनिवार की दोपहर पिकअप खराब हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ वह ढढौंस नहर में नहाने लगे। बताया कि वह 12 मई को घर से चले थे। वह एक कंपनी में मजदूरी करते थे। कंपनी बंद होने के बाद रोजी रोटी की समस्या खड़ी हुई तो वह परिवार के साथ घर की ओर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed