मैनपुरी। जिलाधिकारी ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि लोग बेवजह घरों से निकलकर गलियों में जमा हो रहे हैं।
सोमवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि दुकानदार सामाजिक दूरी का पालन कराकर दुकानों के फर्श, शटर पर एक प्रतिशत सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के घोल से मॉपिंग कराएंगे। दुकान पर भीड़ मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। हॉट स्पॉट क्षेत्र में कोई दुकान नहीं खुलेगी। नगर निकायों में अभियान चलाकर अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिंग, बैनर हटवाए जाएंगे। होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। एसपी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम बी राम, एएसपी ओपी सिंह, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एसडीएम रजनीकांत, सुधीर कुमार, सीओ अभय नरायन राय, प्रिंयाक जैन, डॉक्टर सीएम यादव, जीपी शुक्ला, राजीव राय, एआरटीओ राजेश कर्दम, बीएसए विजय प्रताप, डीपीआरओ स्वामीदीन, डीएसओ यूआर खान मौजूद रहे।