फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

लॉकडाउन: मोक्ष के इंतजार में हैं अस्थियां

Mon, 20 Apr 2020 10:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
lockdown
20एमएनपी-17-श्मशान घाट स्थित मोक्ष धाम में लॉकडाउन के चलते लटके अस्थि कलश - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन ने पूरे जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लोग रोजमर्रा तो छोड़िए जरूरी कामों को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि जिले में सैकड़ों लोगों की अस्थियां भी मोक्ष के इंतजार में हैं। परिजनों की लाख कोशिशों के बाद भी अपनों की अस्थियों का विसर्जन नहीं कर पा रहे हैं। अब उन्हें बस लॉकडाउन खुलने का इंतजार है।
विज्ञापन

सनातन धर्म में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार का बड़ा महत्व होता है। इसके बाद अस्थियों को गंगा या यमुना में विसर्जित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अस्थियों का विसर्जन मृतक की आत्मा को मोक्ष दिलाने के लिए किया जाता है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान मरने वाले लोगों की अस्थियों को मोक्ष का इंतजार है। दरअसल अब तक एक माह के लॉकडाउन में शहर से लेकर देहात तक सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उनकी अस्थियों का विसर्जन किया जाना है लेकिन, लॉकडाउन के चलते परिजनों को अस्थि विसर्जन के लिए जाने की अनुमति नहीं मिल रही है। जिले से अधिकांश लोग सोरों, फर्रुखाबाद, प्रयागराज में गंगा नदी में अस्थि विसर्जन के लिए जाते हैं। लॉकडाउन के चलते अभी इन अस्थियों को मोक्ष के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

केस: एक
करहल के गांव साज हजीपुर निवासी मनोज दुबे की माताजी उर्मिला देवी और चाचा राजेंद्र दुबे का स्वर्गवास लॉकडाउन के दौरान हो गया था। अब तक उनकी अस्थियों का विसर्जन नहीं किया सका, क्योंकि लॉकडाउन के चलते कहीं जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस: दो
कटरा निवासी गुड्डी देवी का निधन एक सप्ताह पहले हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद अब परिजनों को अस्थियां विसर्जित करने जाना है, लेकिन उन्हें भी लॉकडाउन के चलते जाने नहीं दिया गया। ऐसे में अस्थि विसर्जन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed