फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं शिकायत, होगी सामान की आपूर्ति

Thu, 09 Apr 2020 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
lockdown
09एमएनपी-24-घिरोर में कोरोना वायरस को लेकर इंतजामों का निरीक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन में कई ऐसे परिवार हैं जो शहर में अपने घरों से दूर फंसे हुए हैं। पति दूसरे शहरों में फंसे हैं, इससे सामान भी घर में खत्म हो गया है। ऐसे ही लोगों की शिकायतों का समाधान अमर उजाला के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी सामान की आवश्यकता है तो कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराएं, सामान की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

सवाल: मैं आगरा रोड पर रहती हैं। पति दुबई में फंसे हुए हैं। सामान न होने से समस्या आ रही है। मुझे गांव जाने की अनुमति प्रदान करें।
आदेश कुमारी, आगरा रोड।
जवाब: लॉकडाउन में घर से बाहर न निकलें। अगर सामान की जरूरत है तो तहसील के कंट्रोल रूम 05672-234725 पर शिकायत दर्ज कराएं। सामान की आपूर्ति कराई जाएगी।
सवाल: मैं एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से धनराशि की निकासी करता हूं। क्या लॉकडाउन के लिए मुझे किसी पास की आवश्यकता है और कहां आवेदन करना है।
संजीव कुमार, आलीपुर खेड़ा।
जवाब: इसके लिए संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। उनके द्वारा ही पास जारी करने का निर्णय लिया जाएगा।
सवाल: बाहर जाने के लिए ई-पास जारी करवाना है। इसके लिए किस वेबसाइट पर आवेदन करना है।
प्रवीन कुमार, मैनपुरी।
जवाब: ई-पॉस के लिए ई-पास ऑनलाइन यूपी वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। लेकिन बिना जरूरत के पास के लिए आवेदन न करें।
सवाल: राशन वितरण में किन परिवारों को निशुल्क राशन दिए जाने का प्रावधान है।
लोकेश कुमार, देवीपुर।
जवाब: शासन ने अंत्योदय कार्ड धारक और ऐसे पात्र गृहस्थी कार्ड धारक जिनके पास श्रम विभाग या मनरेगा का पंजीकरण है, उन्हें निशुल्क राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed