फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद को पहुंचे समाजसेवी

Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
lockdown
06एमएनपी-20-शहर के मोहल्ला कटरा में जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरित करते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को मुस्लिम बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। प्रसपा नेता किशन दुबे ने मिश्राना और गुलाब बाग में अपनी टीम के साथ पहुंचकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। चंदन दुबे, सौरभ दुबे, लालजी दुबे, वैभव दुबे रहे। प्रमोद दुबे बाबा ने अपनी टीम के साथ कांशीराम आवास में पहुंचकर लोगों बच्चों लोगों को बिस्किट वितरित किए। मोहल्ला कटरा में सेक्टर संयोजक विकास भदौरिया ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान प्रदीप चौहान, अनुराग, धीरू राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
निरंकारी सत्संग सभा ने वितरित की सामग्री
मैनपुरी। निरंकारी सत्संग सभा की तरफ से शहर में 100 पैकिट राहत सामग्री के वितरित किए गए। एसडीएम रजनीकांत, सीओ अभयनरायण राय, निरंकारी की जिला प्रमुख पुष्पा कालरा, सेवादल प्रभारी मनीराम ने बड़े चौराहे पर पहुंचकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के पैकिट उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

फोटो- 12
सैनिटाइजर वितरित किया
बेवर/ भोगांव। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने सोमवार को समाजसेवी मनोज दुबे, राजीव मिश्रा, हैप्पी तिवारी, सोपाल चौहान, विकास गुप्ता, पवन सिंह चौहान, रागिनी गुप्ता, विशाल दीक्षित, प्रमोद गुप्ता, महेश, सुमित आदि के साथ मिलकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री प्रदान की। वहीं भोगांव में व्यापार मंडल के शिव शकंर वर्मा, सुनील लोधी, राजकुमार यादव, गौतम कठेरिया आदि ने स्वच्छता के उपहार के रूप में लगभग तीन सैकड़ा परिवारों को सैनिटाइजर, साबुन आदि के पैकेट वितरित किए। राजेंद्र प्रसाद ने तहरी के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed