फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों के पास पहुंचाया खाद्यान्न

Sun, 05 Apr 2020 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
lockdown
05एमएनपी-07-राज मैरिज होम में सामुदायिक भोजन की पैकिंग करते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन में जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए जन प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सदर विधायक राजकुमार यादव ने कस्बा कुरावली व रीछपुरा पहुंचकर डेरा बंजारे के लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। सूरज सिंह यादव, सुमन यादव, राजेश पाल, राजू गुप्ता, मनीष यादव, रिजवान कुरैशी, शीलू प्रधान आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

जय भोले सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने शहर में जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरित किया। राम गुप्ता, संध्या, अजय कुमार, शनि गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण परिषद एवं बहुजन बोधि समाज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत के साथ राजीव गांधी नगर में जरूरतमंदों को भोजन कराया। हरिभूषण राव, रविंद्र सिंह, अतुल सत्यार्थी, उमेश पीटीआई मोहनलाल शांती गौतम, मोहिनी गौतम, लतारानी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

घर-घर जाकर खाद्य सामग्री बांटी
भोगांव। नगर के मोहल्ला भीमनगर व कांशीराम कॉलोनी में पहुंचकर अपर जिलाधिकारी बीराम, एआरटीओ राजेश कर्दम, एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ प्रयांक जैन ने एक सैकड़ा जरूरतमंदों को घर-घर जाकर खाद्य सामग्री बांटी। रामप्रकाश मौर्य रवनीश दुबे, राजीव गुप्ता, महेंद्र सिंह, सुरेश भारती, सुशील कुमार, अंकित कुमार, मो. रफी आदि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहेात्री ने यूथ क्लब की जन रसोई का उद्घाटन किया। साथ ही गरीबों को खाना भी बांटा। डॉ. मनोज दीक्षित, जलज सक्सेना, आशीष पाठक, सुरजीत राठौर, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed