फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

सड़कों पर मिले वाहन सवारों को पुलिस ने हड़काया

Thu, 02 Apr 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
lockdown
02एमएनपी-18-ईसन नदी पुल पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन केे नौ वे दिन पुलिस ने जमकर सख्ती बरती। बिना वजह घरों से बाहर निकले लोगों को पुलिस ने चेतावनी देकर घरों को भेजा। हिदायत दी अगर दोबारा बाहर निकले तो रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह एसपी अजय कुमार पांडेय ने वायरलेस सेट के माध्यम से पुलिस को संदेश दिया कि लॉकडाउन का अब कड़ाई से पालन कराया जाए। जो भी सड़क पर मिले उसको चेक किया जाए। बिना वजह घरों से बाहर निकले लोगों को थाने में बिठाने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा जाए। जिले में लॉकडाउन का मतलब पूरी तरह लॉकडाउन ही नजर आना चाहिए जो भी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसपी का संदेश मिलते ही सुबह से पुलिस हरकत में आ गई। सड़कों पर वाहन सवारों को रोककर उनसे पूछताछ शुरू की गई। दवा खरीदने निकले लोगों से दवा के पर्चे चेक किए गए। बिना वजह निकले लोगों को जमकर हड़काया गया। जरूरी काम से निकले लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने की सलाह दी गई। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया। वैसे वैसे पुलिस की सख्ती बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का मतलब अब लॉकडाउन ही होगा। बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों को जेल भेजा जाएगा। पुलिस अब मुख्य सड़कों के अलावा गलियों में भी जमघट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed