फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown, Lockdown update, Lockdown violation, Lockdown violation case, Lockdown agra, police, coronavirus, लॉकडाउन, लॉकडाउन का उल्लंघन, कोरोना वायरस,

आगरा: लॉकडाउन में 13 मई तक 38 हजार से ज्यादा चालान, वसूला जाएगा 18.70 लाख जुर्माना

Thu, 14 May 2020 04:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 May 2020 04:25 PM IST
सार

  • तीन मई को हरीपर्वत पर युवक पड़ोसन को बाइक चलाना सिखा रहा था। पुलिस ने रोका और 3500 रुपये का चालान काट दिया।
  • सात अप्रैल को भगवान टॉकीज पर एक बाइक पर तीन युवक सन्नाटा देखने निकले। पुलिस ने 5000 रुपये का चालान काट दिया।

विज्ञापन
Lockdown, Lockdown update, Lockdown violation, Lockdown violation case, Lockdown agra, police, coronavirus, लॉकडाउन, लॉकडाउन का उल्लंघन, कोरोना वायरस,
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के दौरान आगरा पुलिस ने बेवजह घर से निकले लोगों के दनादन चालान काटे हैं। केस भी दर्ज किए हैं। अब तक लगभग 38 हजार से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं। इन पर 18.70 लाख से ज्यादा का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण लोग जुर्माना अदा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस लाइन में इसे जमा भी नहीं किया जा रहा है। हालांकि इसे सिर्फ ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। 
विज्ञापन



एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कई लोग दवाइयों के पुराने पर्चे लेकर पूरे शहर के चक्कर लगाते मिले। इनके चालान काटे गए। ट्रिपल राइडिंग के केस भी आए। मास्क न लगाने, सामाजिक दूरी का पालन न करने के मामले भी आए। इनमें धारा 188 के तहत  1652 मुकदमे दर्ज कर 568 लोग गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार हुई कार्रवाई

5117 वाहनों चेक किए
2610 के चालान
17 को सीज किया
38750 रुपये शमन शुल्क
36 केस दर्ज, चार गिरफ्तार

ऑनलाइन जमा कर सकते हैं चालान

एसएसपी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान ई-चालान ही किए गए हैं। ये संबंधित के मोबाइल पर भेजे गए हैं। इनके साथ ही लिंक भी आया है। उसे ऑन करके चालान को ऑनलाइन भुगता जा सकता है।

1.5 लाख वाहन चेक किए गए

लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने 1.5 लाख से ज्यादा वाहन चेक किए। इनमें से 1200 से ज्यादा वाहन सीज किए गए। पुलिस ने अब सख्ती और बढ़ा दी है। अब एक दिन में 2000 से ज्यादा चालान काटे जा रहे हैं।

नोटिस तामील कराकर लग रही चार्जशीट

पुलिस लॉक डाउन के उल्लंघन के मामले में मुकदमे दर्ज करके आरोपियों को कम ही गिरफ्तार कर रही है। ऐसे में आरोपियों के घर पर नोटिस तामील कराए जा रहे हैं। विवेचना पूरी करके चार्जशीट भी लगाना शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed