फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

अब घर आ सकेंगे कोटा में फंसे लाडले

Fri, 17 Apr 2020 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज के बस स्टैंड पर कोटा जाने के लिए तैयार खड़ी बसें - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोटा में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी जो लॉकडाउन में वहीं फंस गए हैं उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। सरकार के निर्देश पर कासगंज जिला प्रशासन ने राजस्थान के कोटा के लिए 15 बसें भेज दी हैं। अब कोटा प्रशासन वहां फंसे विद्यार्थियों को वापस भेजेगा।
विज्ञापन

जिले के तमाम विद्यार्थी ऐसे हैं जो तकनीकि, उच्च और चिकित्सा शिक्षा के लिए राजस्थान के कोटा में अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण के खौफ के चलते किए गए लॉकडाउन में यह विद्यार्थी वहीं फंस गए हैं। अब उनके परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन

तमाम लोग सरकार से मांग कर रहे थे कि कोटा में फंसे उनके बच्चों को घर बुलाया जाए। ऐसे में प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को वापस बुलाने की पहल की है। सरकार के निर्देश पर कासगंज जिला प्रशासन ने 15 बसें कोटा भेज दी हैं। इन बसों के माध्यम से विद्यार्थियों को कासगंज बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजी हैं बसें
- 15 बसें कोटा भेज दी गई हैं। कासगंज के कितने विद्यार्थी कोटा में हैं इसकी संख्या नहीं दी गई। सिर्फ बसें भेजने के निर्देश उच्चाधिकारियों ने दिए हैं। संजीव यादव, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed