{"_id":"5e8f4cf68ebc3e774f34f4f4","slug":"lockdown-kasganj-news-agr4373039191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की गलियों में निकले डीएम, एसपी, कस्बो में घूमते रहे ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की गलियों में निकले डीएम, एसपी, कस्बो में घूमते रहे ड्रोन
विज्ञापन
कासगंज में भ्रमण करते डीएम, एसपी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए जिलेभर में प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी बाजारों के अलावा बस्तियों की गलियों में निकले और लोगों को जागरूक करते हुए हिदायत भी दी। कस्बाई क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी करवाई गई। बैरियरों पर भी सघन चेकिंग की गई। एडीएम, एसपी के अलावा सभी एसडीएम और सीओ अपने अपने क्षेत्रों में नजर बनाए रहे।
डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले का काफिला सुबह कलक्ट्रेट से शहर की ओर निकला। सड़कों का हालचाल लेने के बाद वे बाजार की ओर गए। यहां पुलिसकर्मियों ने मार्च की और लोगों को जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद अधिकारियों ने सत्तार बैंड गली, गली जौरा भौरा, डाकघर गली के हालात देेेखे।
यहां पैदल चल रहे पुलिसकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारी गलियों में भीड़ जमा करने वाले लोगों को खदेड़ते रहे। अधिकारियों को देख बाहर घूम रहे लोग घरों में चले गए। सहावर, पटियाली सहित अन्य कस्बाई क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी कराई गई है। सहावर में दिनभर ड्रोन कैमरे ने उड़ान भरी। अब कैमरे की फुटेज से उन लोगों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
100 ज्यादा वाहनों के चालान
एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सदर ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी, सहावर एसडीएम अशोक कुमार, सीओ शैलेंद्र प्रतिहार, पटियाली एसडीएम शिवकुमार, सीओ गवेंद्र गौतम ने बैरियरों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों में खलबली मची रही। सौ से अधिक वाहनों के चालान किए गए।
गलियों में घूमने पर होगी कार्रवाई
- कई क्षेत्रों से जानकारी मिल रही थी कि लोग गलियों में घूम रहे हैं और बेवजह घरों से निकलकर सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं- सीपी सिंह, डीएम।
दर्ज होगी एफआईआर
- ऐसे लोग जो लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराएं- सुशील घुले, एसपी।