फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

लॉकडाउन अगर खुला तो आसानी से नहीं मिलेगा स्टेशन में प्रवेश

Thu, 09 Apr 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज। 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खुलेगा या नहीं इसका निर्णय बेशक अभी नहीं हुआ हो लेकिन लॉकडाउन के खुलने की संभावना को लेकर जीआरपी-आरपीएफ ने तैयारियों को लेकर ब्रीफिंग शुरू कर दी है। स्टेशन पर कैसे यात्रियों को प्रवेश देना है, कैसे उन्हें बाहर निकालना है व किस प्रकार समाजिक दूरी का अनुपालन होगा इन सब पर गहन मंथन चल रहा है। बृहस्पतिवार को इसकी ब्रीफिंग भी की गई।
विज्ञापन

स्टेशन के प्रवेश व निकास गेट से प्लेटफार्म तक के हिस्से को एक बड़ी रस्सी से दो हिस्सों में कवर किया गया है। इससे यात्री ट्रेन से उतरने के दौरान एक-दूसरे से न टकराएं। एक हिस्से से आने वाले व एक हिस्से से जाने वाले यात्रियों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग के लिए मेडीकल टीम के बैठने व सुरक्षित यात्रा के लिए भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन

ताकि कोराना जैसी भयानक महामारी के फैलने की संभावना कम से कम हो। जीआरपी व आरपीएफ दोनों ने अपने-अपने कर्मचारियों को इस ओर बुधवार शाम व बृहस्पतिवार को ब्रीफ किया। स्टेशन के बुकिंग काउंटर व अनारक्षित काउंटर पर भी सामाजिक दूरी के अनुपालन की व्यवस्था बनाई गई है। हांलाकि अभी तक रेल मंत्रालय से ट्रेन चलाने को कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है, लेकिन रेलवे पुलिस एहतियातन अपनी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन यदि खुलता है तो यात्रियों की भीड़ को कैसे समाजिक दूरी के अनुपालन के साथ नियंत्रित करना है इस को लेकर ब्रीफिंग की गई है। रिहर्सल भी किया गया है, जिससे अचानक यदि लॉकडाउन खुलने का निर्णय हो तो किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
सोनू राजौरा, इंस्पेक्टर, जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed