फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

कासगंज में ठेके पर चलती मिली राशन की दुकान, स्टॉक में गेहूं व चावल भी कम

Sun, 05 Apr 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में एक राशन डीलर द्वारा ठेके पर दुकान को संचालित किया जा रहा था। वहीं डीएम के निरीक्षण में यहां स्टॉक में अनाज भी कम पाया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और राशन डीलर एवं ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में लोगों तक राशन पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता में है, लेकिन इसमें कुछ राशन डीलर मनमानी और धंाधली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पटियाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिजौरा स्वर्गधारी में उचित दर राशन विक्रेता गीतादेवी के खिलाफ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए दुकान का निरीक्षण किया गया। जहां गेहूं और चावल का स्टॉक कम मिला। वहीं दुकान को गीता देवी के स्थान पर सुदेश निवासी नगला भूपाल, जनपद एटा ठेके पर लेकर संचालित कर रहा था। वहीं उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके द्वारा राशन की निर्धारित कीमत से अधिक कीमत वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत राशन डीलर गीता देवी एवं ठेके पर दुकान चला रहे सुदेश के खिलाफ रिपोर्ट कोतवाली पटियाली में दर्ज कराई गई है।
- लॉकडाउन में हर व्यक्ति को राशन पहुंचाना प्राथमिकता है। कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम, कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed