फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

पड़ोसी जिलों में कोरोना संक्रमित मिलने से सीमाओं पर अलर्ट

Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज के बरेली बार्डर से आने वाले टैंकर के चालक से पूछताछ करते सोरो कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिं? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पड़ोसी जनपद हाथरस में चार लोग कोरोना संक्रमित मिलने और आगरा में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद जिले की सीमाओं पर अलर्ट कर दिया गया है। इसके लिए कड़ी नाकेबंदी की गई है। आने जाने वालों पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। इसके अलावा जिले की सीमाओं के अंदर शहर कस्बे में बने बैरियरों पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

आगरा और बरेली में पहले ही कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। तब से ही पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। लेकिन अब पड़ोसी जनपद हाथरस में भी चार संक्रमित मिलने के बाद खलबली मच गई है। कासगंज सिकंदराराऊ मार्ग पर 20 किलोमीटर बाद ही हाथरस की सीमा शुरू हो जाती है। ऐसे में प्रशासन ने सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सीमाओं पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि कड़ी निगरानी करें। गैर जिलों से आने वालों की पूरी तरह से नाकेबंदी करें। किसी भी हाल में कोई व्यक्ति सीमाओं को पार न कर पाए। इसके अलावा बैरियरों पर भी निगरानी बढ़ाई गईं है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी सुशील घुले दिन भर अधीनस्थों से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना स्क्रीनिंग के प्रवेश असंभव
वैसे तो सीमाओं से किसी भी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा, लेकिन आपात काल स्थिति में अति आवश्यक होने पर किसी व्यक्ति को प्रवेश दिया भी जाता है तो सबसे पहले उसकी स्क्रीनिंग होगी। बिना स्क्रीनिंग के प्रवेश संभव नहीं हो सकेगा।
राजस्व कर्मियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे कड़ी निगरानी करें। सीमाओं पर सतर्कता बरतें। - ललित कुमार, उपजिलाधिकारी।
पड़ोसी जिले में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने पर सीमाओं पर और भी सतर्कता बढ़ाई है। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed