फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

गरीबों और असहायों की रसोई महकाने को शासन ने दिए दो करोड़

Wed, 01 Apr 2020 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज। लॉकडाउन के बीच गरीबों और असहायों को खाने पीने की समस्या न हो इसके लिए सामुदायिक रसोईयां बनाई गई हैं। इनमें कोई व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए शासन ने दो करोड़ रुपये दे दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन को लेकर पूरी तरह बंदी है। सड़कों पर सन्नाटा है। इस बीच कहीं गरीबों, असहायों और बेसहाराओं को भूख से परेशान न होना पड़े इसलिए प्रशासन ने सामुदायिक रसोईयों की व्यवस्था बनाई है। जिले के सभी निकायों के अलावा कासगंज तहसील कार्यालय की कैंटीन, नदरई गेट पुरानी चुंगी, गंगादेवी धर्मशाला, बिलराम के जल संस्थान और सोरों के पालिका कार्यालय में रसोई बनाई गई है।
विज्ञापन

सभी रसोईयों में ताजा एवं गर्म खाने का इंतजाम 24 घंटे प्रशासन की ओर से रहेगा। ऐसे असहाय लोग जो रसोईघर नहीं जा सकते हैं वे कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क कर घर पर ही भोजन मंगा सकते हैं। सामुदायिक रसोई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने 2 करोड़ रुपये की धनराशि भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहेंगी
- वैसे तो निकायों में सामुदायिक रसोईयां बनी हैं, लेकिन कासगंज तहसील क्षेत्र में निकायों से अलग रसोईयां बनाई गई हैं। व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएंगी- ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed