फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

उत्तराखंड के 46 मजदूरों को प्रशासन ने भेजा उनके गृह जनपद

Fri, 01 May 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
lockdown
फिरोजाबाद। पिछले दो माह से जिले में फंसे उत्तराखंड प्रदेश के 46 दिहाड़ी मजदूरों को जिला प्रशासन ने रोडबेज की बसों से उनको गृह जनपद के लिए रवाना कर दिया। मजदूरों को उनके गृह जनपद भेजने से पूर्व बस स्टैंड पर मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रदेश के उधमपुर जिले के 77 मजदूर फरवरी माह में कोटला फरिहा स्थित एक कोल्डस्टोरेज में आलू लोड करने के लिए ठेकेदार के माध्यम से यहां आए थे। वह पिछले एक माह से कोल्ड में ही रहकर समय पास कर रहे थे। मजदूरों खाने पीने की व्यवस्था कोल्ड स्वामी द्वारा की जा रही थी। इस बीच 46 मजदूरों ने अपने घर जाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की थी। जिला प्रशासन उनको ट्रैक्टर द्वारा फिरोजाबाद बस स्टैंड पर लाया गया। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद तीन बसों में बैठाकर गृह जनपद के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान फिरोजाबाद स्टेशन प्रभारी आलोक यादव ने बताया कि 46 मजदूरों को तीन बसों से उत्तराखंड प्रदेश के उधमपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

अहमदाबाद से 46 मजदूर सुहागनगरी के लिए रवाना
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया है कि अहमदाबाद में फंसे फिरोजाबाद के 46 मजदूर वहां से फिरोजाबाद से लिए रवाना हो गए हैं। इन मजदूरों को सुहाग नगरी तक भेजने के लिए उन्होंने प्रभारी मंत्री से बात की थी। शुक्रवार की शाम को सभी फिरोजाबाद के लिए बस द्वारा रवाना हुए। यहां इनको क्वावंरटीन करने की व्यवस्था प्रशासन ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed