Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Location of Two Students Missing from Jaitpur Traced in Delhi; The Two Friends Had Gone to Receive *Prasad* at a Community Feast, and Were Located by Police Following a Missing Person Report.
{"_id":"6a0760472c3169848d084ba4","slug":"location-of-two-students-missing-from-jaitpur-traced-in-delhi-the-two-friends-had-gone-to-receive-prasad-at-a-community-feast-and-were-located-by-police-following-a-missing-person-report-agra-news-c-421-1-sagr1004-8096-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिल्ली में मिली जैतपुर से लापता दो छात्रों की लोकेशन, भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे दोनों दोस्त, गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस ने खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिल्ली में मिली जैतपुर से लापता दो छात्रों की लोकेशन, भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे दोनों दोस्त, गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस ने खोज निकाला
बाह। कस्बा जैतपुर के क्षत्रिय मोहल्ले से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए आठवीं कक्षा के दो छात्रों का सुराग पुलिस ने लगा लिया है। 13 मई से गायब दोनों किशोरों की लोकेशन नई दिल्ली में मिली, जिसके बाद परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
जैतपुर के क्षत्रिय मोहल्ले में रहने वाले सुनील तोमर का 14 वर्षीय बेटा कृष्णा एवं कृष्ण अवतार का 13 वर्षीय बेटा सुंदर 13 मई की शाम कस्बे में भागवत के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए घर से निकले थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि घर वापस न लौटने पर उनकी तलाश की।रिश्तेदार आदि में न मिलने पर जैतपुर पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर गुहार लगाई थी। जैतपुर पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी आदि खंगाले, दूसरे माध्यम से भी सुरागरसी की। दोनों छात्रों की लोकेशन नई दिल्ली में मिली। एसओ जैतपुर ने बताया दोनों छात्र आपस में दोस्त हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अनाथ आश्रम में दोनों के होने की सूचना मिली। दिल्ली पुलिस से संपर्क के बाद परिजन किशोरों को लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं।
जैतपुर से लापता छात्रों का लगा सुराग: कृष्णा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।