फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LOCAL COURT WILL MAKE MANAGMENT

हाईकोर्ट की तरह दीवानी में भी रहेगी सुरक्षा व्यवसथा

Thu, 16 Jan 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
LOCAL COURT WILL MAKE MANAGMENT
6एमएनपी-19-दीवानी के गेट पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
हाईकोर्ट की तरह ही दीवानी की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। अदालतों में सुरक्षा को लेकर शासन की पहल और वकीलों की मांग के बाद प्रशासन ने खाका तैयार किया है। योजना को लागू करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

दीवानी अदालतों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश और शासन की पहल के बाद प्रशासन ने कार्य योजना बनाई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयार किए गए प्लान को शासन को भेजा गया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सहित बार एसोसिएशन कई बार दीवानी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को लेकर मांग कर चुकी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व जिला जज विजेंद्र सिंह, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार की संयुक्त बैठक में दीवानी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने के बाद योजना तैयार की गई थी। उसके बाद प्रशासन द्वारा योजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रस्ताव को शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने के बाद नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। जिसके तहत दीवानी में ने वाले वादकारियों को प्रवेश के लिए गेटपास जारी होंगे। गेट पास की अवधि एक दिन के लिए ही मान्य होगी।
दीवानी में वकीलों के लिए परिचय पत्र अनिवार्य होगा। वकीलों के लिए बार एसोसिएशन ही परिचय पत्र जारी करेगी। दीवानी कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के भी परिचय पत्र जरूरी होगा।
नई योजना में मुख्य गेट के अलावा दो छोटे गेट प्रस्तावित किए गए हैं। इन गेटों से ही दीवानी परिसर में वादकारियों को प्रवेश देने के साथ ही उनके लिए गेटपास जारी करने की व्यवस्था की जाएगी।

दीवानी की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं। इनको लेकर ही शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही उस पर काम शुरू होगा।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed