फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   local commissioner will come today

फिर आ रहे लोकल कमिश्नर, एडीए में मचा हड़कंप

Thu, 22 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
local commissioner will come today
यमुना के डूब क्षेत्र में हुआ 58 निर्माणों का किया जाएगा सर्वे
यमुना नदी के डूब क्षेत्र में हुए निर्माणों की जांच को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के लोकल कमिश्नर एक बार फिर आगरा आ रहे हैं। 23 और सितंबर को वह दो दिन करीब 58 निर्माणों की जांच करेंगे। लोकल कमिश्नर के सर्वे के चलते आगार विकास प्राधिकरण में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने 2013 में चिह्नित किए निर्माणों की फाइलों से धूल हटाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि पर्यावरणविद डा. डीके जोशी की याचिका पर एनजीटी ने यमुना के डूब क्षेत्र में हुए निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ शहर के तमाम बिल्डरों ने ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया था और सरकारी तंत्र द्वारा घोषित डूब क्षेत्र और चिह्नित निर्माणों का विरोध जताया था। इस मामले में एनजीटी ने लोकल कमिश्नर की नियुक्ति की थी जो मौके पर जाकर निर्माणों के हालात देखेंगे इसका साथ ही एनजीटी के आदेश के अनुपालन में आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं इसका भी जायजा लेंगे। 23 और 24 सितंबर को लोकल कमिश्नर के आगमन ने विभागों में हड़कंप मचा दिया है। 
विज्ञापन


तीन कैटेगिरी में चिह्नित किए निर्माण 
आगरा। विकास प्राधिकरण ने यमुना के डूब क्षेत्र में हुए निर्माणों को तीन कैटेगिरी में चिह्नित किया है। ए गेटेगिरी में पुष्पांजलि हाईट्स, सीजन्स, मंगलम, तनिष्क राजश्री सहित करीब 19 निर्माण हैं, जिनका निरीक्षण करने के लिए पिछले महीने एक लोकल कमिश्नर यहां दौरा कर चुके हैं। बी कैटेगिरी में 58 निर्माण हैं और सी कैटेगिरी के निर्माणों की संख्या करीब 200 के आसपास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके यहां होगा सर्वे 
लोकल कमिश्नर यमुना के फ्लड जोन में निर्मित फार्म हाउस, भवन आदि का सर्वे करेंगे। इनमें बल्केश्वर रोड स्थिति रवि महाजन का फार्म हाउस, डा. कुसुम गुप्ता, जीपी सत्संगी, अशोक कुमार नैयर, जगदीश प्रसाद, राधा नगर में मध्यानंद अनाथालय, दीपक कुमार, लोका सिंह, बाबूलाल, राजेश चतुर्वेदी, आलोक पारीक, नगला तलफी में मनोज कुमार, स्वरूप चंद, प्रखर गर्ग, सुनील अग्रवाल, राधा बल्लभ इंटर कालेज, विभव शर्मा तपन फार्म हाउस, एसएन बजाज, हर्ष महाजन, प्रवीन मोहन गोयल, रामचंद्र पांडे, प्रकाश भगवानी, जूनियर हाईस्कूल लोहिया नगर, राजू, दीपक, संजीव अग्रवाल, कैलाश चंद लोहिया नगर, सतीश यमुना ब्रिज, लाखन सिंह यमुना किनारा, टीकाराम यमुना किनारा, दयाराम शोभानगर, मुन्ना लाल नंदलाल पुर, शिवानंद एत्माउद्दौला, कमल छावड़िया खासपुर, महेंद्र सिंघानी खासपुर, राजू अग्रवाल, बलकेश्वर, कमला पालीवाल बल्केश्वर, सीताराम जसवंत विहार, बनवारी यमुना किनारा रोड, मुख्तार सिंह लोहिया नगर, शशि मित्तल राधा नगर, अमीर चंद यमुना किनारा, बच्चू सिंह मोती बाग, राजश्री एन्कलेव दयाल बाग, राजीव शर्मा खासुपरा, ताराचंद बल्केश्वर, ग्यासीराम बल्केश्वर, हरी जसवंत विहार, नारायण सिंह बल्केश्वर, मंगलदास जसवंत की छतरी, पप्पू गुप्ता लोहिया नगर, शिव शंकर लोहिया नगर, संतोष पाठक बल्केश्वर, नित्यानंद प्रकाश यमुना ब्रिज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed