फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loan disbursements exceeding 650 crore under Income Tax scanner.

Agra News: 650 करोड़ से ज्यादा का लोन वितरण आयकर के रडार पर

Sat, 08 Aug 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Loan disbursements exceeding 650 crore under Income Tax scanner.
आगर। पैसा लो फाइनेंस कंपनी के व्यावसायिक ठिकानों पर आयकर का सर्वे शुक्रवार को भी जारी रहा। सर्वे करने वाले अधिकारी परिसरों में माैजूद डिजिटल उपकरणों व दस्तावेज से अपने पास माैजूद रिकाॅर्ड का मिलान करते रहे। सूत्रों के अनुसार कंपनी के करीब 650 करोड़ रुपये से ज्यादा के छोटे-बड़े लोन विभागीय अधिकारियों के रडार पर हैं।
विज्ञापन

आशंका है कि पहले एसई इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के नाम से जानी जाने वाली प्रबंध निदेशक सुनील पुरुषोत्तम अग्रवाल व उनके बेटे व उप प्रबंध निदेशक शांतनु अग्रवाल की पैसा लो कंपनी में लोन देने के साथ-साथ वसूले जाने वाले ब्याज की लिखापढ़ी में भारी खेल किया गया। विभाग को शक है कि प्रबंधन में शामिल लोगों ने कमाई को छुपाया।
विज्ञापन

एसई इंटरप्राइजेज फिलहाल टीमें शुक्रवार रात तक गांधीनगर स्थित कंपनी के हेड ऑफिस से जानकारी जुटाती रहीं। सूत्रों का कहना है कि पैसा लो के अलावा नुपुर फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के भी दस्तावेज जांच के दायरे में हैं। बता दें, कंपनी लघु व्यवसाय, एमएसएमई, ई-वाहन, प्रयुक्त कारें और आजीविका से जुड़े कार्य के लिए 10 हजार से लेकर 3 लाख तक के लोन देती है। वह ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के कम आय वाले और बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों को लोन देने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed