{"_id":"603cbad6db41eb125b79ebbd","slug":"loading-tempo-driver-murdered-in-agra-dead-body-found-in-plot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रेलवे के खंडहर क्वार्टर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रेलवे के खंडहर क्वार्टर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, हत्या का आरोप
Tue, 02 Mar 2021 01:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौला के नगला देवजीत स्थित रेलवे के खंडहर हो चुके क्वार्टर में सोमवार सुबह बीसी संचालक और ई रिक्शा चालक का शव फंदे से लटका मिला। उनके चेहरे और शर्ट पर खून लगा था। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
मूलरूप से फिरोजाबाद के नारखी निवासी रईस मोहम्मद (45) पुत्र फखरुद्दीन ई रिक्शा चलाते थे। वह नगला देवजीत में परिवार सहित रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रईस की रिश्तेदारी में रविवार को दो शादियां थीं। वे रात को लोहामंडी और कोतवाली क्षेत्र स्थित शादी समारोह में शामिल होने के लिए कहकर घर से निकले थे। मगर, रात में नहीं आए। इस पर पत्नी ने फोन मिलाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। फिर उनकी तलाश की।
उनके शादी में जाने की भी पुष्टि नहीं हो सकी। सोमवार की तड़के तकरीबन पांच बजे फोन बंद हो गया। सुबह आठ बजे रेलवे के खंडहर हो चुके क्वार्टर में गए लोगों ने उनका शव लोहे के पाइप पर रस्सी से बने फंदे पर लटका देखा। पहचान होने पर परिजन आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रईस के चेहरे और शर्ट पर खून लगा था।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होना आया है। सीओ छत्ता सुरेश चंद ओमहरे ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने तहरीर दी है। कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बीसी का काम भी करते थे रईस
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रईस बीसी का काम भी करते थे। उन्होंने मोहल्ले के कई लोगों से रकम भी ले रखी थी। रईस के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। रईस के एक बेटा अकरम और बेटी है।