फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lizards in vegetable

सब्जी में छिपकली निकलने की शिकायत पर नमूना लिया

Fri, 20 Aug 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
lizards in vegetable
खाद सुरक्षा अधिकारी ने मिठाई की दुकान पर छापामार कार्रवाई की - फोटो : Agra City
आगरा। बिजलीघर स्थित श्रीराम पूड़ी प्रतिष्ठान की सब्जी में छिपकली निकलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठान से नमूना लिया। पानीपत निवासी दर्शन लाल ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर नाराजगी जताई और मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस की सूचना पर ही एफएसडीए की टीम पहुंची।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार दर्शन लाल कानपुर से मुंबई जा रहे थे, बस से बिजलीघर पर उतरने के बाद तीन समोसे और सब्जी पैक कराई थी। आरोप है कि श्रीराम पूड़ी के यहां से खरीद सब्जी में छिपकली निकली। दर्शनलाल ने पुलिस को बताया कि आगरा कैंट पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, वहीं सब्जी खोली, उसमें छिपकली निकली।
विज्ञापन

थाना रकाबगंज प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि वृद्ध की हालत बिगड़ गई थी, इस पर जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। एफएसडीए की टीम ने श्रीराम पूड़ी से सब्जी का नमूना लिया है, जांच रिपोर्ट के आधार ही कोई कदम उठाया जाएगा। श्रीराम पूड़ी के मालिक राजकुमार खंडेलवाल का कहना है कि शिकायतकर्ता दो घंटे बाद प्रतिष्ठान पर लौटा था। वह सब्जी में छिपकली निकलने का आरोप लगा रहा था। जबकि अपने साथ वह जो सब्जी और पैकेट लाया था, वह प्रतिष्ठान की नहीं थी। फिर भी एफएसडीए को नमूना दे दिया गया। सब्जी को बड़ी संख्या में लोगों ने खाया। कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसडीए ने खाद्य पदार्थों के 14 नमूने लिए
आगरा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए एफएसडीए की टीम की ओर से बृहस्पतिवार को जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। खाद्य पदार्थों के 14 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed