{"_id":"611ebc768ebc3e14e07a2b30","slug":"lizards-in-vegetable-agra-news-agr50435845","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी में छिपकली निकलने की शिकायत पर नमूना लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी में छिपकली निकलने की शिकायत पर नमूना लिया
विज्ञापन
खाद सुरक्षा अधिकारी ने मिठाई की दुकान पर छापामार कार्रवाई की
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बिजलीघर स्थित श्रीराम पूड़ी प्रतिष्ठान की सब्जी में छिपकली निकलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठान से नमूना लिया। पानीपत निवासी दर्शन लाल ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर नाराजगी जताई और मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस की सूचना पर ही एफएसडीए की टीम पहुंची।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार दर्शन लाल कानपुर से मुंबई जा रहे थे, बस से बिजलीघर पर उतरने के बाद तीन समोसे और सब्जी पैक कराई थी। आरोप है कि श्रीराम पूड़ी के यहां से खरीद सब्जी में छिपकली निकली। दर्शनलाल ने पुलिस को बताया कि आगरा कैंट पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, वहीं सब्जी खोली, उसमें छिपकली निकली।
थाना रकाबगंज प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि वृद्ध की हालत बिगड़ गई थी, इस पर जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। एफएसडीए की टीम ने श्रीराम पूड़ी से सब्जी का नमूना लिया है, जांच रिपोर्ट के आधार ही कोई कदम उठाया जाएगा। श्रीराम पूड़ी के मालिक राजकुमार खंडेलवाल का कहना है कि शिकायतकर्ता दो घंटे बाद प्रतिष्ठान पर लौटा था। वह सब्जी में छिपकली निकलने का आरोप लगा रहा था। जबकि अपने साथ वह जो सब्जी और पैकेट लाया था, वह प्रतिष्ठान की नहीं थी। फिर भी एफएसडीए को नमूना दे दिया गया। सब्जी को बड़ी संख्या में लोगों ने खाया। कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
एफएसडीए ने खाद्य पदार्थों के 14 नमूने लिए
आगरा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए एफएसडीए की टीम की ओर से बृहस्पतिवार को जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। खाद्य पदार्थों के 14 नमूने लिए गए।