फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Livestock are in danger during the intense heat, so increase vigilance for protection; bathing, green fodder and adequate water are essential in the heat.

Agra News: भीषण गर्मी में पशुधन पर संकट, बचाव के लिए बढ़ाएं सतर्कता, गर्मी में नहलाना, हरा चारा और पर्याप्त पानी बहुत जरूरी

Tue, 21 Apr 2026 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Livestock are in danger during the intense heat, so increase vigilance for protection; bathing, green fodder and adequate water are essential in the heat.
बिचपुरी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने पशुधन पर भी संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे में पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी बिचपुरी डॉ. संजय यादव ने बताया कि गर्मी से बचाव में लापरवाही बरतने पर मवेशियों में हीट स्ट्रेस के साथ कई बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि मवेशियों को दिन की तेज धूप से बचाते हुए प्रतिदिन सुबह दस बजे से पहले और शाम पांच बजे के बाद ही नहलाना चाहिए। आहार में संतुलन रखते हुए सूखे भूसे की मात्रा 30 प्रतिशत और करीब 70 प्रतिशत हरा चारा देना अधिक लाभकारी रहता है। साथ ही मवेशियों को दिन में कम से कम तीन बार ताजा पानी पिलाना अनिवार्य है। एक मवेशी के लिए प्रतिदिन 60 से 70 लीटर पानी आवश्यक माना गया है। डॉ. यादव ने कहा कि गर्मी के दिनों में जूं और किलनी जैसे बाहरी परजीवी तेजी से पनपते हैं, जिससे पशु कमजोर हो सकते हैं। इसके लिए समय-समय पर दवा देना जरूरी है। वहीं, हर तीन महीने में पेट के कीड़ों की दवा देना भी आवश्यक है, क्योंकि अधिकांश बीमारियां पेट संबंधी समस्याओं से ही शुरू होती हैं। साथ ही उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि कुत्तों के लिए घर के बाहर और बंदर-पक्षियों के लिए छत पर छायादार स्थान में पानी की व्यवस्था करें। भोजन भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि छाया में आराम कर रहे जानवरों को परेशान न करें, क्योंकि वे केवल खतरा महसूस होने पर ही आक्रामक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed