फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   listing top most criminal in mainpuri

अपराधियों की सूची अपडेट नहीं मिलने पर चढ़ गया कप्तान का पारा, थानाध्यक्ष दन्नाहार को लगाई फटकार

Sun, 23 Feb 2020 08:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
listing top most criminal in mainpuri
22एमएनपी-31-दन्नाहार थाने में निरीक्षण के दौरान अभिलेख देखते एसपी अजय कुमार - फोटो : MAINPURI
दन्नाहार (मैनपुरी)। टॉप 10 अपराधियों की सूची अपडेट न मिलने पर एसपी का पारा चढ़ गया। लापरवाही पर थानाध्यक्ष दन्नाहार को जमकर फटकार लगाई। स्पष्ट कर दिया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह भी कतई ढिलाई न बरतें, अन्यथा कार्रवाई में देरी नहीं होगी।
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार पांडेय के तेवर अपराध की रोकथाम को लेकर लगातार सख्त होते जा रहे हैं। सभी थानों में महीनेवार टॉप 10 अपराधियों की सूची बनाए जाने व उस पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


शनिवार को जब एसपी दन्नाहार थाने का निरीक्षण करने पहुंचे तो यह सूची अपडेट नहीं मिली। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष बेगराम को यह भी नहीं पता था कि कौन अपराधी जेल में है और कौन जमानत पर चल रहा है। इस लापरवाही पर एसपी ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। एसपी ने साफ कह दिया कि सुधार करें। अन्यथा उन्हें संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने में जरा भी देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलतियों में सुधार कर लें
सभी थानाध्यक्ष गलतियों में सुधार कर लें। अंतिम चेतावनी के बाद भी सुधार न हुआ तो कार्रवाई के प्रभारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed