फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor worth Rs seven and a half crore sold in Agra on New Year 2023

Agra: नए साल में दोगुनी कमाई, अंग्रेजी से ज्यादा देसी भायी, 7.5 करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग

Tue, 03 Jan 2023 01:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 01:38 PM IST
सार

सोमवार को आबकारी विभाग ने 31 दिसंबर को शराब बिक्री के आंकड़े जारी किए। जिसके मुताबिक जिले में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की शराब बिकी। 

विज्ञापन
Liquor worth Rs seven and a half crore sold in Agra on New Year 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में नए साल के जश्न में शौकीनों को अंग्रेजी शराब से ज्यादा देसी भायी। 31 दिसंबर को करीब 90 हजार लीटर देसी शराब की बिक्री हुई। वहीं अंग्रेजी शराब की करीब 84 हजार बोतलों और बीयर की 1.5 लाख केनों की बिक्री हुई। एक दिन में करीब 7.5 करोड़ रुपये की शराब बिकी। जबकि आम दिनों में करीब तीन करोड़ रुपये की बिक्री होती है।

विज्ञापन


आगरा में 31 दिसंबर की रात में जश्न हुआ। होटल, बार, रेस्तरां से लेकर रूफ टॉप तक खचाखच भरे रहे। सोमवार को आबकारी विभाग ने 31 दिसंबर को शराब बिक्री के आंकड़े जारी किए। जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी ने बताया कि कोरोना के कारण तीन साल से नए साल पर धूमधाम से आयोजन नहीं हुए थे। 2023 के स्वागत में आयोजन अधिक हुए। एक दिन में करीब 7.5 करोड़ रुपये शराब बिक्री हुई है। 31 दिसंबर की रात में शहर में सबसे ज्यादा रौनक सदर बाजार और फतेहाबाद रोड पर रही।

विज्ञापन

नए साल में खूब बिकी शराब 

  • 90 हजार लीटर देशी शराब बिकी।
  • 84 हजार बोतल अंग्रेजी शराब बिकी।
  • 1.5 लाख बीयर केन की बिक्री हुई।
  • 500 से अधिक शराब की दुकानें हैं।

 

37 जगह सजीं मधुशालाएं

जहां एक तरफ लोगों ने दुकानों से शराब खरीदी, वहीं दूसरी तरफ शराब परोसने के लिए शहर में 37 जगह मधुशालाएं भी सजीं। जहां एक दिन का अस्थायी लाइसेंस लेकर शराब परोसी गई। इससे आबकारी विभाग को करीब 4 लाख रुपये का राजस्व मिला। बिना लाइसेंस समारोह में शराब परोसना प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed