फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor worth Rs 20 lakh caught in container on Yamuna Expressway

Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में पकड़ी गई 20 लाख रुपये की शराब, एक गिरफ्तार

Wed, 09 Nov 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

आबकारी विभाग के मुताबिक पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। हरियाणा की शराब को कंटेनर से बिहार ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
Liquor worth Rs 20 lakh caught in container on Yamuna Expressway
शराब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के  यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर सोमवार की देर शाम पुलिस और आबकारी टीम ने एक कंटेनर से 20 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी है। मौके से कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 

रात में ले जाई जा रही थी शराब 

थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब 3 बजे वह आबकारी विभाग की टीम के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी नोएडा की ओर से आए कंटेनर को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर चालक ने कंटेनर लेकर भागने की कोशिश की। किसी तरह कंटेनर पकड़ा गया। कंटेनर से 224 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

विज्ञापन

 

बिहार जा रही थी शराब 

आबकारी विभाग के मुताबिक पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। पुलिस ने कंटेनर चालक सुबोध निवासी परिहारपुर, थाना राजनगर, मधुबनी, बिहार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कंटेनर चालक ने बताया कि वह शराब लेकर हरियाणा से बिहार जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed