फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   liquor sold online in lockdown update in agra

स्टिंग: लॉकडाउन में बिक रही शराब, फेसबुक पर दिया विज्ञापन, फोन पर लिए जा रहे ऑर्डर

Sat, 04 Apr 2020 07:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
liquor sold online in lockdown update in agra
फेसबुक पर दिया गया था यह विज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लॉकडाउन में सरेआम शराब बिक रही है। फोन पर इसका ऑर्डर लिया जा रहा है। इसके बाद होम डिलीवरी की जा रही है। फेसबुक पर शराब की होम डिलीवरी का विज्ञापन दिया गया है। 
विज्ञापन


इस पर दिए गए मोबाइल नंबर- 98****6949 पर जब 'अमर उजाला' के रिपोर्टर ने बात की तो विक्रेता बोला कि डिलीवरी जरूर होगी, पुलिस को पैसे दिए हैं...। पढ़िए स्टिंग के कुछ अंश...
विज्ञापन


रिपोर्टर : फेसबुक पर विज्ञापन देखा, क्या आप वास्तव में शराब बेच रहे हैं?
विक्रेता : हां, आपकी जानकारी सही है, बताइए कितनी और कौन सी चाहिए।
रिपोर्टर : हमें एक पेटी बीयर चाहिए, पर आप पहुंचाएंगे कैसे?
विक्रेता : शराब आपके घर पहुंचेगी, ये हमारी जिम्मेदारी है। 
 

'पुलिस को पैसे दिए हैं, हमारी गाड़ी नहीं रुकेगी'

रिपोर्टर : लेकिन लॉकडाउन में यह मुमकिन नहीं है, जगह-जगह चेकिंग चल रही है।
विक्रेता : पुलिस की चिंता आप मत कीजिए, पुलिस को पैसे दिए हैं, हमारी गाड़ी नहीं रुकेगी।
रिपोर्टर : अच्छा आप बोल कहां से रहे हैं, हमें आगरा में डिलीवरी चाहिए।
विक्रेता : हम आगरा के ही लोहामंडी से बोल रहे हैं।

रिपोर्टर : आप पेमेंट कैसे लेंगे, शराब की डिलीवरी के बाद या पहले?
विक्रेता : आधा पेमेंट आपको पहले करना होगा, यह ऑनलाइन होगा, बाकी डिलीवरी के बाद।
रिपोर्टर : ऐसा तो नहीं कि आप 50 फीसदी पैसे लेकर शराब ही न भेजें?
विक्रेता : कैसी बात कर रहे हैं आप, कुछ तो भरोसा कीजिए।

दोपहर से रात तक लिए ऑर्डर 

रिपोर्टर ने दोपहर को दो बजे फोन किया। इसके बाद नाम बदलकर रात को नौ बजे बात की। दोनों बार उसने बात की। उसने बताया कि लगातार ऑर्डर आ रहे हैं।

दूध की केन में मिली शराब

मथुरा जिले के छाता क्षेत्र में शुक्रवार को शराब तस्करी का मामला सामने आया था। छाता पुलिस ने एक दूधिए को पकड़ा है, जो दूध की केन में हरियाणा से अंग्रेजी शराब के पव्वा लाकर छाता में सप्लाई कर रहा था।

 

एसपी देहात ने बताया कि थाना पुलिस ने पेप्सी फैक्टरी के पास से दूधिए चंद्रपाल निवासी कमई (थाना बरसाना) को पकड़ा था। दूध के केन में 238 पव्वा हरियाणा की क्रेजी रोमियो के बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed