फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor shops will remain closed in Agra Janakpuri Mahotsav area

Janakpuri Mahotsav: आगरा के इन इलाकों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किए निर्देश

Wed, 21 Sep 2022 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 10:17 AM IST
सार

आगरा में बुधवार को ऐतिहासिक श्रीराम बरात का आयोजन होगा। श्रीराम बरात के मार्ग पर शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। जनकपुरी क्षेत्र में यह व्यवस्था बृहस्पतिवार को लागू रहेगी

विज्ञापन
Liquor shops will remain closed in Agra Janakpuri Mahotsav area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में श्रीराम बरात शोभायात्रा मार्ग पर बुधवार को शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। बृहस्पतिवार को दयालबाग और जनकपुरी क्षेत्र में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने इस संबंध में आबकारी विभाग को निर्देश जारी किए हैं। इस बार जनकपुरी क्षेत्र में झूले भी नहीं लेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इसकी अनुमति नहीं दी है। 

विज्ञापन


श्रीराम बरात बेलनगंज, धूलियागंज, घटिया, रावतपाड़ा, सेब का बाजार, बसंत सिनेमा होते हुए दरेसी नं-2, चारसू गेट होते हुए दयालबाग पहुंचेगी। रात नौ बजे से शोभायात्रा शुरू होगी। दोपहर 2 बजे से इन सभी बाजारों में स्थित देसी-विदेशी शराब, मॉडल शॉप व भांग की दुकानें बंद रहेंगी। बुधवार को यही व्यवस्था नगला बूढ़ी, नगला बघेल, शील विहार, लॉयर्स कॉलोनी, खंदारी बाईपास चौराहा स्थित शराब व भांग दुकानों पर लागू होगी।

विज्ञापन

जनकपुरी क्षेत्र में नहीं लगेंगे झूले

दयालबाग क्षेत्र में आयोजित होने वाली जनकपुरी में इस बार झूले नहीं लगेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से झूलों की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद मंगलवार को 12 से अधिक झूले वाले अपने झूलों का सामान लेकर वापस लौट गए हैं। झूले नहीं लगने से क्षेत्रीय लोगों व आयोजन समिति में रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को निकलेगी श्रीराम बरात 

आगरा की ऐतिहासिक श्रीराम बरात बुधवार शाम को रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नोमल की बारहदरी से निकलेगी। शहनाई, ढोल, नगाड़े, बैंड, बाजों की धुन पर प्रभु श्रीराम श्वेत अश्वों के रथ पर सवार होकर मिथलना नगरी के निकलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed