फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor shops will allotted under new excise policy

UP: एक ही दुकान पर मिलेंगी बियर और शराब, नई आबकारी नीति के तहत बदलाव; लाइसेंस के आवंटन की प्रक्रिया शुरू

Sat, 15 Feb 2025 12:41 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

17 से 27 फरवरी तक शराब की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। छह मार्च को सूरसदन में पहले चरण की ई-लाॅटरी निकाली जाएगी।
 

विज्ञापन
Liquor shops will allotted under new excise policy
wine liqour - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा में इस बार नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों के लाइसेंस का वितरण ई-लाॅटरी से होगा। इसकी प्रक्रिया 17 से 27 फरवरी के बीच ऑनलाइन होगी। पहली बार कंपोजिट शाप की व्यवस्था की गई है। इन दुकानों में अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री एक साथ हो सकेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिला आबकारी अधिकारी और निरीक्षकों के साथ बैठक में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के तहत जिले में 653 (देशी मदिरा-329, कंपोजिट शॉप-266, मॉडल शॉप-24, भांग शॉप-34) का व्यवस्थापन सार्वजनिक ई-लाॅटरी के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन ऑनलाइन ई-लाॅटरी के माध्यम से होगा। 
विज्ञापन


इसमें किसी प्रकार से किसी भी स्तर पर मानवीय हस्तक्षेप संभव नहीं है। आबकारी दुकानों के व्यवस्थापन के लिए होने वाली सार्वजनिक ई-लाॅटरी पूर्णतया पारदर्शी एवं ऑनलाइन है। आवेदक 14 फरवरी से www.exciseelotteryup.upsdc.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 से 27 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रथम चरण की ई-लाॅटरी छह मार्च को निकाली जाएगी। इसके लिए सुबह 11 बजे से सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें केवल वास्तविक आवेदकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

3 दिन में जमा करनी होगी लाइसेंस फीस
ई-लाॅटरी में चयनित आवेदक उनकी दुकानों के सापेक्ष निर्धारित बेसिक लाइसेंस फीस (देशी मदिरा दुकानों के संबंध में), लाइसेंस फीस (कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग शॉप के संबंध में) 11 मार्च तक जमा करना अनिवार्य होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार सिंह एवं जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी सहित समस्त आबकारी निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।


इन नंबरों पर काॅल कर लें जानकारी
विभाग की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके नंबर 9993542648, 9005784078, 8076714025, 8630017368, 9454465661, 7905303063 हैं। इस पर आवेदन करने के इच्छुक लोग काॅल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed