फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor party in truck: Shoe artisan protested then attackers burnt him alive condition critical

ट्रक में दारू पार्टी: जूता कारीगर ने किया विरोध, तो हमलावरों ने जिंदा जला डाला...हालत गंभीर

Mon, 13 May 2024 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 May 2024 10:11 PM IST
सार

जूता कारीगर के घर के सामने खड़े ट्रक में कुछ युवक रोज दारू पार्टी करते थे। उसने विरोध किया तो नशे में धुत्त युवकों ने जूता कारीगर को जला दिया। उसे गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Liquor party in truck: Shoe artisan protested then attackers burnt him alive condition critical
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के  ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सुरजेपुर में रविवार की रात पड़ोसी युवकों से विवाद के बाद जूता कारीगर संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन का आरोप है कि शराब पीने से रोकने पर बस्ती के तीन युवकों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगाया है। पुलिस ने झुलसे युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पीड़ि़त की बहन सोनिया ने पुलिस को बताया कि उसके भाई जीतू (28) को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। जीतू जूता फैक्टरी में काम करता है। उनके घर के सामने कई दिनों से एक ट्रक खड़ा था। बस्ती के अनूप, अमित, अविनाश उसमें बैठकर शराब पीते थे। रविवार की रात भी शराब और खाना लेकर आए। ट्रक में बैठ गए। उसके भाई को देखकर गलत इशारे करने लगे।
विज्ञापन


भाई ने घर के सामने शराब पीने का विरोध किया। आरोपियों ने भाई को पीट दिया। भाई घर आ गया, परिजन को आपबीती बताई। आरोपियों के घर शिकायत की गई। रात करीब 9 बजे भाई घर के बाहर खड़ा था। आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। चेहरा और गर्दन झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जीतू 50 प्रतिशत से अधिक जल गया है। हालत गंभीर बनी है। पुलिस का कहना है कि छानबीन में एक सीसीटीवी फुटेज मिला। बताया जा रहा है कि फुटेज में जीतू बोतल में पेट्रोल लेकर जा रहा था। जीतू ने पेट्रोल क्यों खरीदा था, यह साफ नहीं हो सका है। वह बात करने की स्थिति में नहीं है।


पुलिस को उस जगह भी दूर से फुटेज मिला है जहां जीतू जल रहा था। रात के कारण यह नहीं पता लग पा रहा है कि वहां पहले क्या हुआ था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है। केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed