{"_id":"6968057785847ebe83023a90","slug":"liquor-mafia-busted-1351-quarters-of-country-liquor-seized-agra-news-c-25-1-agr1008-965569-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शराब माफिया का भंडाफोड़, 1351 क्वार्टर देसी शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शराब माफिया का भंडाफोड़, 1351 क्वार्टर देसी शराब जब्त
Thu, 15 Jan 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
फोटोखेरागढ़ में शराब माफिया का भंडाफोड़, भारी मात्रा में देशी शराब जब्त
खेरागढ़। थाना खेरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब के संगठित नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए 1351 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई में एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका पिता फरार हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने बताया, चेकिंग व गश्त के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ऊंटगिरि में सौरभ सिकरवार और उसका पिता बहादुर सिंह सिकरवार अपने घर के पीछे बने मकान में अवैध देसी शराब का भारी भंडारण कर रखे हैं और उसे गांव आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। छापेमारी में मौके से सौरभ सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे और मकान से 1351 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को सीज कर लिया गया है। पूछताछ में सौरभ सिकरवार ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि वह अपने पिता बहादुर सिंह सिकरवार के साथ मिलकर राजस्थान से अवैध शराब लाता था और गांव आसपास क्षेत्रों में बेचता था।