फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Linter fell in Bagpur, two innocent and mother buried in debris

Agra News: बागपुर में लिंटर गिरा, मलबे में दबे दो मासूम और मां

Mon, 27 Nov 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Nov 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Linter fell in Bagpur, two innocent and mother buried in debris
बागपुर में लिंटर गिरा, मलबे में दबे दो मासूम और मां
विज्ञापन

-जिला अस्पताल किया गया रेफर, रविवार की रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। थाना क्षेत्र के गांव बागपुर में रविवार की रात मकान का लिंटर गिर गया। लिंटर के नीचे सो रही महिला व दो मासूम मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने आस पड़ोसी के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

थाना क्षेत्र के गांव गांव बागपुर निवासी योगेश कुमार रविवार की रात खाना खाने के बाद बरामदे में चारपाई डाल कर सो रहे थे। पत्नी रश्मि और पांच वर्षीय पुत्री आकृति, तीन वर्षीय नैंसी के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात अचानक कमरे की जर्जर हो चुकी छत भर भराकर गिर गई। नीचे सो रही रश्मि, आकृति और नैंसी मलबे के नीचे दब गईं। पत्नी और बच्चों की चीख पुकार सुनकर योगेश ने शोर मचाया और मलबा हटाने लगा। आसपास के लोग एकत्र हो गए। मलबा से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी बेवर में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल हुई महिला और बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed