फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Link aadhar with bank account for old age pension in Agra

Agra News: बुजुर्ग हैं, पेंशन चाहिए तो आधार से बैंक खाता लिंक कराइए, यहां लगेंगे शिविर

Thu, 22 Sep 2022 04:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

आगरा के 15 ब्लॉक व 6 तहसीलों में शिविर लगेंगे। यहां जाकर लाभार्थी अपने आधार नंबर को बैंक खाते से अपडेट करा सकते हैं। 

विज्ञापन
Link aadhar with bank account for old age pension in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उम्र 60 साल से अधिक है। आय का स्त्रोत नहीं, तो वृद्धावस्था पेंशन के लिए कल आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लेकर ब्लॉक या तहसील जाएं। यहां लगाए गए कैंप में आधार और मोबाइल नंबर को लिंक कराकर नई या रुकी हुई पेंशन चालू करा सकते हैं।

विज्ञापन

 
आगरा जिले में 61,124 वूद्धावस्था पेंशन लाभार्थी हैं। इनमें 39486 लाभार्थियों का बैंक खाता आधार व मोबाइल नंबर से लिंक है। 18930 लाभार्थियों ने पेंशन खाता लिंक नहीं कराया। इसके लिए शुक्रवार को जिले के 15 ब्लॉक व नगर क्षेत्र की 6 तहसीलों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कैंप लगेंगे। यहां नए फार्म भरने के साथ ही रुकी हुई पेंशन भी शुरू कराई जा सकती है।

विज्ञापन

नोडल अधिकारी नामित 

मंडलायुक्त अमित गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने प्रत्येक ब्लॉक व तहसील में कैंप के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार आवेदक को मोबाइल फोन लाना अनिवार्य है, जिसमें ओटीपी आएगा। उन्होंने बताया कि प्रति माह एक हजार रुपये वूद्धावस्था पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2708 लाभार्थी मिले संदिग्ध

आधार नंबर से बैंक खातों के सत्यापन में जिले के 2708 लाभार्थी संदिग्ध मिले। इनमें 1000 से अधिक के खाते बंद हो चुके हैं। इनके अलावा दिवंगत तथा नाम व आधार नंबर डुप्लीकेट के मामलों में शासन निर्णय लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed