{"_id":"64b42b135da98c5a200fd776","slug":"lineman-died-of-electrocution-relatives-blocked-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1170-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लाइनमैन की करंट से मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लाइनमैन की करंट से मौत, परिजनों ने लगाया जाम
Sun, 16 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शटडान लेकर गांव पराहार के पास बिजली सही करने गए लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन ने लोगों के साथ ज्योंती मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद दो घंटे से लगा जाम खुल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बस्ती देवपुरा निवासी धरम सिंह उर्फ पंचू (54) विद्युत उपकेंद्र ज्योंती रोड पर संविदा लाइनमैन थे। रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि गांव पराहार के पास लाइन में खराबी आ गई है। जिसके बाद धरम सिंह पराहार वाले फीडर पर एसएसओ रामकुमार तोमर से शटडाउन लेने के बाद लाइन सही करने के लिए विद्युत खंभे पर चढ़े थे। खंभे पर चढ़ते ही अचानक लाइन चालू हो गई। करंट लगने से धरम सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां कुछ देर बाद लाइनमैन ने दम तोड़ दिया।
लाइनमैन धरम सिंह की मौत के बाद परिजन ने विभागीय कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव को लेकर ज्योंती तिराहा पर पहुंच गए। शव को रखकर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जाम लगाए लोगों को जाम खोलने के लिए समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। परिजन की ओर से लापरवाही कर्मियों पर कार्रवाई व मुआवजा की मांग कर रहे थे। विभागीय कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन ने शव को हटाया और करीब दो घंटा से लगा जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।