{"_id":"64745bde93602093e805f94c","slug":"like-aeroplane-now-black-box-in-railway-locomotives-every-moment-will-be-recorded-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई जहाज की तरह अब रेल इंजनों में भी ब्लैक बॉक्स: हर पल की होगी रिकाॅर्डिंग, लोको पायलट की भी होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई जहाज की तरह अब रेल इंजनों में भी ब्लैक बॉक्स: हर पल की होगी रिकाॅर्डिंग, लोको पायलट की भी होगी निगरानी
Mon, 29 May 2023 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 01:31 PM IST
सार
रेल इंजन में गतिविधियों की रिकाॅर्डिंग के लिए हवाई जहाज की तरह ब्लैक बॉक्स सुविधा होने जा रही है। रेल के इंजन में क्रू वॉयस एंड वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम (सीवीवीआरएस) लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवाई जहाज की तरह आगरा मंडल के रेल इंजनों में भी ब्लैक बॉक्स जैसी सुविधा होने जा रही है। रेल के इंजन में क्रू वॉयस एंड वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम (सीवीवीआरएस) लगाए जा रहे हैं। इससे इंजन में पायलट की गतिविधियों समेत अन्य की वीडियो और ऑडियो रिकाॅर्डिंग हो सकेगी। इससे किसी भी हादसे की वजह और चूक का पता लगाया जा सकेगा।
अभी तक रेल इंजन में गतिविधियों की रिकाॅर्डिंग के लिए किसी तरह की सुविधा नहीं है। सीवीवीआर सिस्टम में लोको की 24 घंटे वीडियो बनेगी। यहां तक कि पायलट क्या बात कर रहा है, ये भी रिकाॅर्ड होगा। इससे ये भी निगरानी रहेगी कि खतरा आने पर पायलट ने क्या किया, कोई हादसा हुआ है तो उस वक्त ट्रेन की गति क्या थी। खतरा भांपते हुए ट्रेन की गति कम की है या नहीं। किसी सिग्नल पर पायलट की क्या सक्रियता रही। रिकार्डिंग और वीडियो डाटा के रूप में सुरक्षित रहेंगे।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेल इंजन में सीवीवीआरएस लगाया जा रहा है। बीते दिनों रेलवे प्रबंधक आनंद स्वरूप ने सीवीवीआरएस डाटा सेटअप का उद्घाटन भी किया है।
विज्ञापन
ये भी पढें - ताज पर गजब की दीवानगी: पर्यटकों की उमड़ी भीड़, लपके और दलालों ने खूब कमाई; 50 रुपये वाला टिकट बिका 100 का