फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amazing craze on Taj scammers and brokers earned a lot ticket of 50 rupees was sold for 100 agra

ताज पर गजब की दीवानगी: पर्यटकों की उमड़ी भीड़, लपके और दलालों ने खूब कमाई; 50 रुपये वाला टिकट बिका 100 का

Mon, 29 May 2023 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 01:20 PM IST
सार

ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ी तो दलाल और लपके सक्रिय हो गए। 50 रुपये वाला टिकट 100 रुपये में बेचा गया। 
 

विज्ञापन
Amazing craze on Taj scammers and brokers earned a lot ticket of 50 rupees was sold for 100 agra
टिकट विंडों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल का दीदार करने के लिए रविवार को काफी भीड़ पहुंच गई। ऐसे में केवल 3 टिकट विंडो खुलने से टिकट लेने के लिए लंबी कतार लग गई। परिसर में आपाधापी की स्थिति रही। इसका फायदा लपकों और दलालों ने उठाया। पर्यटकाें को 50 रुपये वाला टिकट 100 रुपये में बेचा। हरियाणा के भिवाड़ी से आए पर्यटक ने आरोप लगाया कि टिकट ब्लैक करने के लिए बच्चों का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन


ताजमहल में रविवार को करीब 29621 पर्यटक पहुंचे। पश्चिमी गेट स्थित टिकट खिड़की पर रविवार को व्यवस्थाएं ध्वस्त दिखीं। ऑनलाइन टिकट उपलब्ध था, परंतु जो पर्यटक इसके बारे में नहीं जानते थे, उन्हें कतार में लगना पड़ा। एक घंटे से ज्यादा समय तक धक्कामुक्की के बाद टिकट नसीब हो सका। मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कहने के लिए 10 टिकट खिड़कियां हैं लेकिन सिर्फ तीन विंडो खोली गईं। दो भारतीय पर्यटक और एक विदेशी पर्यटकों के लिए थी।
विज्ञापन


वहीं जो लोग कतार में खड़े होने की हिम्मत नहीं जुटा सके, उनके बीच लपके और दलाल ज्यादा सक्रिय दिखे। भीड़ के बावजूद चंद मिनट में टिकट दिलाने का झांसा देकर पर्यटकों से मनमानी वसूली की। दूसरी तरफ कुछ लोगों ने बच्चों का सहारा लेकर 50-50 रुपये वाला भारतीय पर्यटकों का टिकट 100-100 रुपये में बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: नौ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म फिर हत्या, दोषी को सुनाई गई फांसी की सजा; 15 दिन में हुआ फैसला


100 मीटर दूर पुलिस हेल्प डेस्क

टिकट खिड़की से 100 मीटर दूर नीम तिराहा पर पर्यटन पुलिस की हेल्प डेस्क है। टिकट खिड़की के पास ही ताज रेस्टोरेंट के सामने पुलिस तैनात रहती है, इसके बावजूद लपकों और दलालों का कॉकस नहीं टूट रहा। पर्यटन थाना प्रभारी रीना सिंह ने शिकायत पर टिकट ब्लैक मामले में जांच कराने की बात कही। पुलिस टीम के साथ उन्होंने लपकों के रूप में घूम रहे बच्चों को वहां से हटाने की कवायद भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed