फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lights off at night, fuse blown at Shastripuram sub-station

रात में बत्ती गुल, शास्त्रीपुरम में उड़े सब स्टेशन पर फ्यूज

Tue, 17 May 2022 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lights off at night, fuse blown at Shastripuram sub-station
आगरा। शहर में रविवार रात 3.15 से 3.45 बजे तक अंधेरा रहा। शास्त्रीपुरम स्थित 220 केवी सब स्टेशन पर फ्यूज उड़ने से आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत के बाद सभी क्षेत्रों में सुबह चार बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी। इधर, सोमवार को दिन में भोगीपुरा प्रकाश नगर में दोपहर 1.30 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल होने से लोग गर्मी में बेहाल रहे। आवास विकास कॉलोनी में एक फेस जाने से कई घरों में बिजली नहीं रही।
विज्ञापन

शास्त्रीपुरम स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से शहर में 13 फीडरों को बिजली आपूर्ति होती है। गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में इजाफा हुआ है। शहर में बिजली की खपत 400 मेगावाट तक पहुंच गई है। शनिवार और रविवार को भीषण गर्मी से लोड बढ़ने के कारण शास्त्रीपुरम स्थित उपकेंद्र पर एक ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। अधिशासी अभियंता एके सिंह के अनुसार स्पार्किंग से फॉल्ट होने के कारण रविवार रात में सवा तीन बजे से चार बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही है। बोदला, अवधपुरी, सुभाष पार्क, संजय प्लेस, हॉस्पिटल रोड, न्यू आगरा आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। रात में लोग गर्मी से बेहाल रहे, दोपहर में भी कई जगह राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

गोकुलपुरा, बल्का बस्ती में रात को गुल बत्ती सुबह 10 बजे आई। श्रीलाल यादव ने बताया कि सुबह लोग पानी को तरस गए। गर्मी में बुजुर्ग व बच्चों को खासी परेशानी हुई। भोगीपुरा निवासी गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रकाश नगर, बाल्मीकि बस्ती, ब्राह्मण गली में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे बजे से बिजली फॉल्ट के कारण एक फेस चला गया। टोरंट पावर को शिकायत दर्ज कराई। शाम पांच बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-16 में शाम साढ़े चार बजे एक फेस टूटने से बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed