{"_id":"5f6a2f0f8ebc3e0deb45293c","slug":"light-problem-mainpuri-news-agr460435310","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से दो घंटे बंद रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से दो घंटे बंद रही आपूर्ति
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के देवी रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर में मंगलवार सुबह फॉल्ट हो गया। इससे आधा दर्जन मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। हालांकि बिजली विभाग की टीम ने जल्द ही आपूर्ति शुरू करा दी।
मंगलवार सुबह सात बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया। इससे देवी रोड, पुराना बीएसए कार्यालय, नगर पालिका, रायजादा रोड आदि की आपूर्ति ठप हो गई। पहले तो फॉल्ट के बारे में जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन जब काफी देर बिजली नहीं आई तो लोगों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।
शिकायत पर पहुंची टीम ने करीब आठ बजे ट्रांसफार्मर में हुए फॉल्ट हो सही करने का काम शुरू कर दिया। सुबह-सुबह हुए फॉल्ट से लोगों न केवल गर्मी का दंश झेलना पड़ा बल्कि पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। सुबह नौ बजे के करीब फॉल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति शुरू कराई जा सकी। अवर अभियंता प्रतीक यादव ने बताया कि फॉल्ट को सही कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।