फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LIGHT PROBLEM DUE TO RAIN

बारिश से ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 16 Jan 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
LIGHT PROBLEM DUE TO RAIN
मैनपुरी। बारिश के चलते बृहस्पतिवार को जिले में बिजली व्यवस्था बाधित रही। जिले के कई हिस्सों में बुधवार रात से ही बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश कभी रिमझिम तो कभी तेज होती रही। बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग ने देहात के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी। देहात के किशनी, दन्नाहार, कुरावली, सुल्तानगंज, कुर्रा, घिरोर, बरनाहल, एलाऊ फीडरों से आपूर्ति बंद हुई। बृहस्पतिवार की सुबह से शहर से लेकर देहात तक बारिश होती रही इससे शहरी क्षेत्र में कई ज्गह आपूर्ति शाम तक बंद रही।
बारिश के चलते कुछ फीडरों और सबस्टेशन परिसर में पानी जमा होने से कर्मचारी आपूर्ति चालू करने के लिए बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आठ फीडरों की बुधवार की रात से बंद हुई बिजली आपूर्ति से इन फीडरों से संबद्ध 450 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली चालू नहीं होने से लोग परेशान हुए। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते कुछ क्षेत्रों में अहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। बारिश से नुकसान की कहीं से जानकारी नहीं मिली है। बारिश बंद होते ही इन इलाकों में भी देर शाम तक आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed