फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   light

दिवाली पर बिजली निगम देगा निर्बाध बिजली आपूर्ति

Thu, 12 Nov 2020 07:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
light
मैनपुरी। दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड ने आदेश जारी किया है। इसके बाद विभाग ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के साथ ही मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। इसके तहत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का काम भी अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम ने अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एम. देवराज ने अधीक्षण अभियंता को पत्र जारी किया था।
विज्ञापन

इसमें व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के साथ ही मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाने के लिए कहा गया है। मैनपुरी के अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिवाली के लिए तैयारी कर ली गई हैं। सभी ट्रांसफार्मर पर लोड बैलेंसिंग के साथ ही जरूरत होने पर उपकेंद्रों की क्षमता में भी वृद्धि की गई है। बृहस्पतिवार शाम तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त
बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने और समस्या से निपटने के लिए विद्युत निगम ने उपकेंद्रवार टीमें बनाई हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर दिवाली तक बिजली निगम के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।

----
बिजली निगम के सभी कर्मचारी और अधिकारी दिवाली पर निर्बाध आपूर्ति देने के लिए संकल्पित हैं। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो उसका तत्काल निराकरण कराया जाएगा।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed