फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ligh problem

बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा

Mon, 07 Sep 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
ligh problem
किशनी। बिजली कटौती से आक्रोशित नगला धुरा रठेह के रहने वाले ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। एक युवक द्वारा एसएसओ के साथ गाली-गलौज की गई। इसका ऑडियो भी वायरल हो गया। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में अरसारा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे एसएसओ कृष्णकांत पांडेय ड्यूटी पर थे। तभी नगला धुरा रठेह निवासी एक युवक ने फोन कर एसएसओ से बिजली आने के बारे में जानकारी मांगी। एसएसओ ने लाइन पर ओवरलोड होने के चलते आपूर्ति बाधित होने की बात कही गई। जिसके बाद फोन करने वाले शख्स ने एसएसओ को गालियां देना शुरू कर दिया। सुबह करीब नौ बजे उक्त व्यक्ति गांव के कई लोगों के साथ उपकेंद्र पहुंच गया।
विज्ञापन

एसएसओ से गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। आरोप है कि विद्युत आपूर्ति भी बंद करने की कोशिश की गई। इस बीच आसपास के गांव के कुछ लोगों के आने के बाद घेराव कर रहे लोग वहां से चले गए। एसएसओ ने थाने में पहुंचने के बाद सीओ अमर बहादुर को प्रार्थना पत्र दिया। इस बीच गाली गलौज किए जाने का आडियो भी वायरल हो गया। इसके बाद एसडीओ सत्यनारायण व जेई संत कुमार ने मामले की जानकारी की। एसडीओ का कहना है कि अभद्रता करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed