{"_id":"5f4cf24f8ebc3e1769523deb","slug":"ligh-problem-mainpuri-news-agr4571372172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नए उप खंड बनने से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नए उप खंड बनने से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली समस्याओं के निस्तारण के साथ ही मॉनीटरिंग में तेजी लाने के लिए शासन ने तीन नए उप खंडों की स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही तीन उप खंड अधिकारियों की तैनाती होने से बिजली विभाग पर भी काम का बोझ कम हो जाएगा।
बिजली विभाग में अब तक जिले में तीन खंड और सात उप खंड थे। अब उप खंडों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। शासन ने ग्रामीण क्षेत्र में तीन नए उप खंड बनाने की स्वीकृति दी है। इसमें द्वितीय खंड में दो उप खंड और तृतीय खंड में एक उप खंड बढ़ाया गया है। इसके बाद दोनों ही खंडों में उप खंडों की संख्या चार-चार हो गई है। वहीं प्रथम खंड में उप खंडों की संख्या पूर्व की तरह दो ही रहेगी।
इन उपखंडों में बेवर, बरनाहल और सिवल लाइन ग्रामीण शामिल है। यहां उप खंड अधिकारियों की तैनाती से बिजली बिल संशोधन व अन्य बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकेगा। आदेश आने के बाद बिजली विभाग ने नवीन स्वीकृत उपखंडों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं अक्तूबर तक नए उप खंड अधिकारियों की तैनाती की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
शासन ने तीन नए उप खंडों की स्वीकृति दी है। जल्द ही यहां उप खंड अधिकारियों की तैनाती होने की उम्मीद है। इससे बिजली समस्याओं का जल्द समाधान कराने के साथ ही मॉनीटरिंग में भी आसानी होगी।
रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत