{"_id":"5f36907c8ebc3eaae4086118","slug":"ligh-problem-mainpuri-news-agr45482413","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में खराब हुआ ट्रांसफार्मर, दिन में पोल टूटने से बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में खराब हुआ ट्रांसफार्मर, दिन में पोल टूटने से बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
शहर के राजा के बाग में टूटा बिजली का पोल
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। श्मशान घाट रोड उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार रात को जहां ट्रांसफार्मर खराब होने से सात घंटे आपूर्ति बाधित रही तो शुक्रवार को पोल टूटने से पांच घंटे बिजली नहीं आई।
बृहस्पतिवार को दिन में केबल में फॉल्ट और इंसुलेटर पंक्चर होने से श्मशान घाट विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति दस घंटे बंद रही थी। वहीं बृहस्पतिवार की शाम को छह बजे महिला थाने के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे कचहरी रोड आंशिक, देवी रोड, राजा का बाग, ओम भंडार वाली गली, तांगा स्टैंड क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने ट्रांसफार्मर को चेक करने के बाद ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर रात एक बजे बिजली आपूर्ति शुरू कराई। करीब सात घंटे आपूर्ति बाधित रही।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब राजा का बाग स्थित गली नंबर सात बी में वाहन से टकराकर एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। पोल टूटने के बाद सामने बने मकान पर जा टिका। सूचना मिलते ही उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कर दी गई। विभाग की टीम ने शाम को चार बजे पोल बदलने के बाद आपूर्ति शुरू कराई। पोल के कारण पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार को दिन में दस घंटे, रात में सात घंटे और शुक्रवार को सुबह पांच घंटे लगातार आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
महिला थाना ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।
बृहस्पतिवार रात को ट्रांसफार्मर फुंकने और शुक्रवार को पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। दोनों को ही सही कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
प्रतीक यादव, अवर अभियंता।