फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ligh problem

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 11 Aug 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
ligh problem
बिजली कटौती के विरोध में उपकेंद्र किशनी पर प्रदर्शन करते गांव खड़ेपुर के ग्रामीण। - फोटो : MAINPURI
किशनी। भीषण गर्मी और उमस के बीच देहात के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। नगर पंचायत के गांव खड़ेपुर के ग्रामीणों के बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। नगला बने और बोझा गांव की बिजली नगर पंचायत से हटवाने की मांग की। सुनवाई नहीं होनेे पर ऊर्जा मंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव खड़ेपुर के ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के बाद जेई अनिल कुमार को बताया कि उनके गांव में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। गांव नगर पंचायत में आता है लेकिन गांव की बिजली ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से जोड़ी गई है। जबकि ग्राम पंचायत शमशेरगंज के नगला बने और बोझा को नगर पंचायत के फीडर से जोड़ा गया है। इन दोनों गांवों को जोड़ने से ही लाइनलॉस हो रहा है। बिजली कटौती का खामियाजा सबको उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। रामशरण, श्याम सिंह, सत्यवीर, निर्मल सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, अनुज कुमार, राजेंद्र सिंह, हरिप्रसाद, गौरव कुमार, चेतराम, विनोद कुमार, श्रीपाल, रामगोपाल, बाबूराम, दिवारीलाल, राजीव, गीतमसिंह, फूलसिंह, अंशुल, उमाचरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़ेपुर में लाइनलॉस ज्यादा है। लाइनलॉस कम करने के लिए कुछ घंटों के लिए आपूर्ति कम की है। बिजली कटौती कुछ दिनों के लिए ही है। बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

अनिल कुमार, जेई किशनी
मामले की जानकारी नहीं है। एसडीओ और जेई से बात करके समस्या का समाधान कराया जाएगा। उपभोक्ता जितनी बिजली का उपयोग करेंगे उतना बिल जमा करना ही पड़ेगा। बेवजह बिजली कटौती नहीं होगी।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed